बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन चुनाव का ऐलान: जानिए कब से कब तक होगा चुनाव… इस तारीख तक नया प्रदेश अध्यक्ष चुनेगी कांग्रेस

रायपुर। कांग्रेस में संगठन चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। आज कांग्रेस की हुई महत्वपूर्ण बैठक में संगठन चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बूथ से लेकर प्रदेश स्तर की चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गयी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलाध्यक्षो के साथ बैठक हुई है।

सभी संगठन और जिले में चुनाव को लेकर तैयारी पूरी हो गयी है। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि आज प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों और विधानसभा प्रभारियों की बैठक हुई है।

अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया, इस बैठक में संगठन चुनाव का औपचारिक कार्यक्रम जारी किया गया। इसके तहत एक से 15 अप्रैल के बीच जिला कांग्रेस समितियां प्राथमिक सदस्यों की सूची जारी करेंगी। इसी सूची के आधार पर 16 अप्रैल से 31 मई के बीच ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का चुनाव करा लिया जाएगा।

एक जून से 20 जुलाई तक जिला कांग्रेस कमेटी का चुनाव होगा। उसके बाद 10 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रदेश कांग्रेस की सामान्य सभा चुनी जाएगी। 21 अगस्त से 20 सितम्बर के बीच प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा। सबसे आखिर में AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) की कार्यकारिणी का चुनाव प्रस्तावित है।

अगले 30 दिनों में 3 लाख लोग जोड़ने हैं
कांग्रेस ने नवम्बर 2021 में सदस्यता अभियान शुरू किया था। उस समय संगठन के 4 लाख से कुछ ही अधिक सदस्य थे। कांग्रेस ने 10 लाख सदस्य पार्टी के साथ जोड़ने का लक्ष्य लेकर काम शुरू किया। इसमें उन लोगों को भी शामिल किया गया है जो पहले से कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर से सदस्यता ली। लक्ष्य पूरा नहीं है तो संगठन ने अगले 30 दिनों में तीन लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...