कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश के जन्मदिन पर पार्षद सलमान ने किया नेक काम: कैंप इलाके के होनहार छात्रों को बांटे कॉपी-पेन और जरूरत के सामान…गिफ्ट पाकर बच्चों के चेहरे खिले

भिलाई। कैंप इलाके के कांग्रेसी पार्षद इंजीनियर सलमान ने जिलाध्यक्ष मुकेश के जन्मदिन के लिए खास आयोजन कराया। ये आयोजन इसलिए खास हो गया क्योंकि, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। बच्चों को कॉपी-किताब से लेकर उनकी जरूरत की चीजें बांटी गई। यह सब पाकर बच्चों के चेहरे तो खिल ही गए साथ ही उन्होंने जिलाध्यक्ष मुकेश और कांग्रेसी पार्षद इंजीनियर सलमान को खूब सारी शुभकामनाएं भी दी। आपको बता दें कि, इंजीनियर सलमान ने वादा किया है कि वे वार्ड में रहने वाले बच्चों की शिक्षा को लेकर लगातार काम करेंगे।

कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित नहीं होगा, इसके लिए चुनाव के समय ही सलमान ने संकल्प लिया था। उनके वादे को लेकर लोगों ने कहा था कि अरविंद केजरिवाल की तरह सलमान ने लोगों से वादे किए हैं। शिक्षा को लेकर जो काम छत्तीसगढ़ और दिल्ली में हुआ है, उसी तर्ज पर अपने वार्ड में करेंगे।

जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के जन्मदिन समारोह में कांग्रेस नेता अतुल साहू, गिरी राव, राकेश मिश्रा, रामा विश्वकर्मा, जलांधर सिंह, तहूर पवार ,मेरिक सिंह, सलीम भाई, उस्मानी भाई, रोशन रिजवी, आरिफ भाई, रुबीना, अमरेश गिरी, शशिकां, उमाशंकर , बावनकर जी, मोहन चौहान, धर्मेंद्र गुप्ता, रवि जोशी, सोनू, धन्नू साहू, राजू साहू, मनीष खोरागडे, हरीश भाई, शाहनवाज, फैजल, सुनील समेत अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

विधानसभा पहुंचीं मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन, मुख्यमंत्री साय...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के ऐतिहासिक सत्र के दौरान आज एक विशेष मेहमान की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन...

छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्म ‘शतक’ टैक्स फ्री: कल से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सिनेमाप्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने हिंदी फीचर फिल्म 'शतक' को पूरे प्रदेश में टैक्स फ्री (Tax Free) करने...

भिलाई: सहेली ज्वेलर्स का मेगा बंपर ड्रा 22 फरवरी...

भिलाई। शहर के जाने-माने ज्वेलरी संस्थान सहेली ज्वेलर्स द्वारा अपने ग्राहकों के लिए शुरू किए गए विशेष लकी कूपन ऑफर का बहुप्रतीक्षित 'बंपर ड्रा'...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘कार्निवल 2026’ का...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (R2) के वार्षिक सांस्कृतिक और खेल उत्सव 'कार्निवल 2026' का भव्य समापन हुआ। 5 से 7 फरवरी तक...