सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने ठोका मौत, सड़क पर लाश रख कर रहे है प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी की कर रहे मांग

भिलाई। सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार से आ रही वाहन ने ठोकर मार दी। घटना में महिला की मौत हो गई। खबर लगने पर परिजन और आसपास के लोगो ने चालक की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गए है। मोहन नगर पुलिस ने बताया कि कैलाश नगर दुर्ग निवासी मालती बेसरा पति नोहरी बेसरा सड़क पार कर रही थी।

CLICK HERE

इस दौरान सूर्या होटल के पास तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात ट्रक ने महिला को चपेट में लिया है। घटना में ट्रक महिला के शरीर के बीचों बीच चढ़ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। खबर लगते ही कोतवाली पुलिस, मोहन नगर पुलिस और ट्रैफिक का अमला घटनास्थल पहुच गया। महिला आसपास के घरों काम किया करती थी। आक्रोश में आकर घटनास्थल से लाश को नही हटा रहे है। मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279,337,304 ए के तहत जुर्म दर्ज किया। खबर लिखे जाने तक चालक के बारे में जानकारी नही मिल पाई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

CG में बड़ी कार्रवाई, इंश्योरेंस क्लेम के बदले कमीशन...

CG नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से खाकी को दागदार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक पीड़ित से कमीशन (रिश्वत) मांगने...

Durg News : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर...

दुर्ग। दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स से 10 लाख 55 हजार 698 रुपये की...