फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, राजनांदगांव में मुंबई पुलिस ने मारा छापा, कारोबारी के बेटे समेत 4 नाबालिग हिरासत में

राजनांदगांव। मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी मामले में मुंबई पुलिस ने राजनांदगांव में छापेमारी की है। पुलिस ने राजनांदगांव के मोबाइल और कम्प्यूटर कारोबारी के बेटे समेत 4 नाबालिग संदेहियों को हिरासत में लिया है।

बता दें कि मुंबई पुलिस की स्पेशल 5 सदस्यीय टीम राजनांदगांव पहुंची है। चारों नाबालिगों को अलग-अलग बैठाकर पूछताछ कर रही है। टीम ने लैपटॉप, मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और आरोपी की कार को जब्त कर लिया है। सभी की जांच की जा रही है। IG, SP समेत आला अधिकारी और पुलिस के जवान मौजूद थे।

कौन है शातिर नाबालिग आरोपी ?

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी लड़के के पिता का नाम मांगी लाल अग्रवाल है, जो मोबाइल और कंप्यूटर का शॉप चलाते हैं। इनका बड़ा कारोबार है। किसी वजह से शॉप कुछ दिनों से बंद है। कारोबारी का घर पहले डोंगरगढ़ के बेलगांव में था। वहां से राजनांदगांव के सनसिटी में शिफ्ट हो गए हैं। 4 साल से यहां रह रहे हैं। बताया जा रहा कि कारोबारी के नाबालिग बेटे के खिलाफ राजनांदगांव कोतवाली और डोंगरगढ़ थाने में कई केस दर्ज हैं। इसके पहले भी नाबालिग आरोपी ट्रेन को उड़ाने की धमकी दे चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज: DPI ने जारी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना:...

कवर्धा (छत्तीसगढ़): मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सपत्नीक कौशल्या साय के साथ कबीरधाम जिले स्थित विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: 4 लोगों की...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दुखद मौत हो गई है। पहला हादसा मनेंद्रगढ़ जिले के खड़गवां ब्लॉक स्थित शिवपुर गांव...

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...