शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने ग्राउंड पर उतरे निगमायुक्त प्रकाश सर्वे: गली,मोहल्लों के साथ ही प्रमुख सड़कों से कचरा प्रतिदिन उठाने का दिए निर्देश… पब्लिक से भी लिया फीडबैक

दुर्ग। 7 सितम्बर नगर पालिक निगम।आयुक्त प्रकाश सर्वे अल सुबह पोटिया कला क्षेत्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे। शहर के वार्ड क्रमांक 53 पोटिया कला में उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,सफाई दरोगा सुरेश भारती,राजू सिंह,मनोहर शिंदे,रामलाल भट्ट आदि मौजूद रहे। पोटिया में निगमायुक्त ने सीवरेज लाइन की भी जानकारी ली,सीवरेज के पानी को सक करने के बारे में उन्होंने अधिकारियों से पूछा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सफाई व्यवस्था का जायजा अधिकारियों के साथ लिया। साफ सफाई की स्थिति का मुआयना आयुक्त ने किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहें। गली, मोहल्लों के साथ ही प्रमुख सड़कों से कचरा प्रतिदिन उठाना सुनिश्चित करें।इस दौरान निगमायुक्त ने पब्लिक से भी फीडबैक लिया की डोर टू डोर निगम की रिक्शा आपके घर पर पहुचती है या नही स्थानीय रहवासियों ने निगमायुक्त को बताया कि सुबह से ही कचरा लेने के लिए रिक्शा गाड़ी घर पर पहुच जाती है। उन्होंने भ्रमण के दौरान वार्ड के सार्वजनिक नलों से बेवजह पानी बहते देख नागरिको से कहा पानी भरने के बाद नल को बन्द कर दे।साथ ही अधिकारी को निर्देश दिए कि जहां जहाँ नलों में टोटी नही लगी है वहाँ टोटी लगवाए।आयुक्त ने वार्ड के नागरिको से कहा कि सफाई व्यवस्था बनाए रखना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है,सभी को साथ मिलकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करने की आवश्यकता है।

कचरे को इधर-उधर न फेंककर निर्धारित डस्टबिन में ही डालकर सफाई कर्मचारियों को देने की अपील उन्होंने की है। वही दुकानदार द्वारा दुकान के बाहर कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।पोटिया चौक से होते हूए मिनी माता चौक के मुख्य सड़कों का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए है।वार्ड 53 के गली मोहल्लों का भ्रमण के दौरान वही डेंगू एवं अन्य बीमारियों की रोकधाम को ध्यान में रखते हुए नाली व जहा पानी जमाव स्थानों में मलेरिया की दवाई एवं जला ऑयल का छिड़काव प्रतिदिन किया करने को कहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...