भिलाई में बनेगा नगर निगम का मुख्य कार्यालय भवन: CM ने की मांग पूरी, 20 करोड़ की मिली स्वीकृति

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष भोजराज के मांग पत्र को सीएम ने आज तत्काल पूरा कर दिया। मंच से ही 20 करोड़ की स्वीकृति देते हुए नगर निगम का खुद का भवन बनाने की घोषणा की।

आज भिलाई में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव उपस्थिति रहे। इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने भिलाई नगर निगम के मुख्य कार्यालय भवन की जर्जर स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए भवन के पुनर्निर्माण हेतु आवश्यक बजट की मांग की।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान नगर पालिक निगम, भिलाई का कार्यालय भवन पूर्व में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SADA) के अंतर्गत वर्ष 1980-81 में निर्मित किया गया था। लगभग 45 वर्षों से उपयोग में लाया जा रहा यह भवन अब अत्यंत जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है, जिससे कार्यालयीन कार्यों के संचालन में निरंतर बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं।

उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह जी ने बताया, “हमने माननीय मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री से मांग पत्र देकर निवेदन किया है कि भिलाई नगर निगम के लिए एक नया, आधुनिक एवं सुव्यवस्थित मुख्यालय भवन के निर्माण हेतु शीघ्र बजट स्वीकृत किया जाए, जिससे शहर के विकास कार्यों में गति लाई जा सके।”

मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...