रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। इसके साथ यह तय को जाएगा की जीत का ताज किसके सिर पर सजेगा। प्रदेश के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 नगर निकायों के नतीजे आएंगे। अब तक की मतगणना के अनुसार, प्रदेश के 10 में से 9 नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। जबकि अंबिकापुर में कांग्रेस आगे है।