छत्तीसगढ़ में मुन्ना भाई गिरफ्तार: बीमा निगम की भर्ती में मिला मुन्नाभाई… एग्जाम सेंटर में दूसरे की जगह परीक्षा देने आ गया युवक… लाखों रूपये मिलने की लालच में दे रहा था एग्जाम, पुलिस ने किया दोनों को गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी पुलिस ने रविवार को दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक मुन्ना भाई को पकड़ा है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा आयोजित मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा में ये मुन्ना भाई शामिल हुआ था। लाखों रूपया लेकर मुन्ना भाई बिहार से यहां परीक्षा देने आया था। मामला सरोना का है, टाटा कंसलटेंसी एजेंसी अपने कैंपस में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के मल्टी टास्किंग स्टाफ के तहत चपरासी के पद पर परीक्षा ले रही थी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 221 कैंडिडेट पहुंचे हुए थे।

मामला सरोना का है, टाटा कंसलटेंसी एजेंसी अपने कैंपस में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के मल्टी टास्किंग स्टाफ के तहत चपरासी के पद पर परीक्षा ले रही थी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 221 कैंडिडेट पहुंचे हुए थे।

परीक्षा कंडक्ट करवा रही एजेंसी के रुपेश वर्मा ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की। रुपेश ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों के डॉक्यूमेंट की जांच की जा रही थी। बिहार के जहानाबाद के रहने वाले दिनेश कुमार यादव परीक्षा देने पहुंचा, जब दिनेश का फोटो मतदाता परिचय पत्र चेक किया गया तो परीक्षा दिलाने आए शख्स की तस्वीर मेल नहीं खाई। शक हुआ तो परीक्षा केंद्र के संचालकों ने युवक से पूछताछ की और इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

परीक्षा देने आए युवक ने बताया कि उसका नाम मनीष उर्फ अमर सिंह है। वह भी बिहार का रहने वाला है, और दिनेश यादव के कहने पर ही यहां परीक्षा देने पहुंच गया है।

मनीष ने बताया कि दिनेश चरोदा भिलाई में एक कमरा लेकर ठहरा हुआ है । परीक्षा के बाद दोनों एक साथ बिहार लौटने वाले थे। पुलिस मनीष के साथ चरौदा पहुंची और वहां छुपे दिनेश को भी गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पता चला कि मनीष को दिनेश ने परीक्षा में अपनी जगह शामिल होने के लिए 2 से 3 लाख का ऑफर भी दिया था।

रुपयों के लालच में आकर मनीष परीक्षा देने पहुंच गया। फिलहाल दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस इस पूरे रैकेट को लेकर पूछताछ कर रही है अंदेशा जताया जा रहा है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...