भिलाई पब्लिक स्कूल में मनाया गया मुंशी प्रेमचंद जयंती… स्कूल के स्टूडेंट्स ने प्रस्तुत किया नाट्य मंचन, अध्यन मंच की अध्यक्ष बनी डॉ. प्रशि तिवारी; छ.ग. प्रगतिशील लेखक संघ भिलाई-दुर्ग के द्वारा आयोजन

  • मुंशी प्रेमचंद अध्यन मंच का गठन
  • स्कूल के छात्रों ने भी प्रस्तुत किया उपन्यास
  • स्टूडेंट्स के लिए क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित

भिलाई। भिलाई के प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक भिलाई पब्लिक स्कूल, उतई में बुधवार 31, जुलाई को प्रगतिशील लेखक संघ भिलाई-दुर्ग द्वारा कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद 144 वीं जयंती का आयोजन किया गया। इस दौरान मुंशी प्रेमचंद अध्यन मंच का गठन भी हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष कथाकार लोकबाबू और विशिष्ट अतिथि साहित्यकार रवि श्रीवास्तव, कथाकार गुलवीर सिंह भाटिया व शिक्षाविद प्रो. डीएन शर्मा रहें। इस अवसर पर स्टूडेंट्स द्वारा प्रेमचंद की कहानी ईदगाह का नाट्य मंचन और प्रेमचंद की जीवनी का कहानी का वाचन किया गया। उपन्यास के सारांश स्कूल के विद्यार्थी द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रेमचंद से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई और विजेता विद्यार्थियों को किताबों से पुरस्कृत किया गया। विद्यालय में प्रलेस द्वारा गठित प्रेमचन्द अध्ययन मंच के लिए शाला प्रभारी को प्रेमचंद की पुस्तकें भी भेंट की गई।

मुंशी प्रेमचंद अध्यन मंच का गठन
कार्यक्रम में लोक बाबू, रवि श्रीवास्तव, मजदूर नेता विनोद सोनी, गुलवीर सिंह भाटिया, शिक्षावादी प्रोफेसर डीएन शर्मा, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ भिलाई-दुर्ग के महासचिव श्री परमेश्वर वैष्णव, स्कूल एकेडेमिक्स डायरेक्टर डॉ. प्रशि तिवारी उपस्थित रहे। प्रोग्राम को होस्ट पुष्पा भोई और एस राजेश्वरी ने किया। बुधवार के कार्यक्रम में मुंशी प्रेमचंद अध्यन मंच का गठन हुआ। जिसकी अध्यक्ष स्कूल की एकेडेमिक्स डायरेक्टर डॉ. प्रशि तिवारी, सचिव पुष्पा भोई और स्टूडेंट कमिटी हलायुध साहू, दीपक राय और कोमल सोनी को बनाया गया।

स्कूल के छात्रों ने भी प्रस्तुत किया उपन्यास
स्टूडेंट्स के बीच आयोजित इस विशिष्ट आयोजन में प्रेमचंद की शिक्षाप्रद कहानी ईदगाह का नाट्य मंचन किया गया। इस अवसर पर प्रेमचंद की जीवनी और महत्वपूर्ण कहानी का प्रभावी वाचन किया गया, कुछ प्रमुख कहानी व उपन्यास के सारांश स्टूडेंट्स द्वारा प्रस्तुत किया गया। साहित्य व समाज के लिए स्टूडेंट्स में क्रिएटिव इंट्रेस्ट बढ़ाने व प्रतिभा प्रोत्साहन के उद्देश्य से आयोजन किया गया।

स्टूडेंट्स के लिए क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित
इस आयोजन में मुंशी प्रेमचंद से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी क्विज प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। सही जवाब देने वाले विजेता विद्यार्थियों को पारितोष स्वरूप प्रेमचंद की किताबें भेंट की गए। इस स्कूल में प्रगतिशील लेखक संघ द्वारा गठित प्रेमचन्द अध्ययन मंच (प्रेमचंद की पुस्तकों की लाइब्रेरी) के लिए प्रलेसं द्वारा शाला प्रभारी को विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए प्रेमचंद की पुस्तकें भेंट की गई। इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रलेसं के सदस्य, शिक्षक गण और शाला के समस्त विद्यार्थी सम्मिलित हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...