दुर्ग में बिजली के लिए हत्या करने वाला पकड़ा गया: सिर पर धारदार हथियार से किया था वार…पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार

भिलाई। 13 अप्रैल की शाम को दुर्ग में बिजली कनेक्शन को लेकर एक विवाद हुआ। इस विवाद में एक की हत्या हो गई। इस मामले में दुर्ग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी कर ली है। एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि 13 अप्रैल की शाम राजीव नगर शिव नगर दुर्ग निवासी रोहित साहू के मकान से पड़ोसी बबलू सोनकर अपने यहां बिजली कनेक्शन जोड़ लिया था। इसी बात को लेकर हुए विवाद में बबलू ने अपने पास रखे धारदार चाकू से तीन बार वार कर रोहित को गंभीर कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने रोहित को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया। जहां उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया था। उसके बाद दुर्ग कोतवाली पुलिस ने हत्या का अपराध कायम कर आरोपी को पकड़ने जगह जगह दबिश दिया। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर बबलू सोनकर को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी से धारदार हथियार भी बरामद किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...