दुर्ग में हत्या के आरोपी ने की आत्महत्या: जेल से छुटकर जमानत पर आया था हत्या का आरोपी… घर में ही लगा ली फांसी… पुलिस का कहना – डिप्रेशन में किया सुसाइड

Murder accused commits suicide in Durg

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर आ रही है। हत्या के एक मामले में जमानत पर आए आरोपी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुची और शव को पंचनामा कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

जेवरा सिरसा पुलिस ने बताया कि सिरसा खुर्द निवासी अलख निरंजन जोशी 37 वर्ष नामक युवक ने अपने कमरे में आत्महत्या कर लिया है। अलख निरंजन हत्या के एक मामले में जमानत पर आया हुआ था। सुबह जब परिजन उसके कमरे पहुचे तो उसकी लाश फांसी पर लटकी मिली। मृतक विवाहित था उसके तीन बच्चे है। करीब पांच माह पूर्व जेल से छुटकर आया हुआ था। तभी से तनाव में था। पुलिस ने बताया कि इसी तनाव के चलते फांसी लगा लिया होगा। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

गौरतलब हो कि मृतक अलग निरंजन जोशी वर्ष 2022 में उसके गांव में बाराती आए हुए थे। इस दौरान अपने दोस्तो के साथ मिलकर हत्या का आरोपी अलख निरंजन ने बारातियों से मारपीट की थी। घटना में एक बाराती की मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने अलख निरंजन समेत उसके सभी दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...