भिलाई में मर्डर : हत्या के आरोपी को पिता -पुत्र ने चाकू से उतारा मौत के घाट, जमानत पर जेल से छूटते ही गवाह को धमकाने पहुंचा था घर

भिलाई। छावनी थाना अंतर्गत गुरुवार की रात गवाह को धमकाने गए हत्या के आरोपी को उसी के चाकू से पिता एवं पुत्र ने मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में छावनी पुलिस ने आरोपी पिता एवं पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

छावनी सीएसपी हेम प्रकाश नायक ने बताया कि हत्या के मामले में दुर्ग जेल में निरुद्ध सोनू बाबू रेड्डी (26 वर्ष ) निवासी श्याम नगर कैंप 2 थाना छावनी जमानत पर जेल से छूट कर आया था। इस मामले में सोनू के घर के सामने रहने वाले सुधाकर मोहरे की पत्नी गवाह है। गुरुवार की रात्रि सोनू बाबू रेड्डी गवाह को धमकाने के लिए सुधाकर मोहरे के घर पर चला गया।

सोनू के पास चाकू भी था। दोनों ही पक्षों के मध्य विवाद के दौरान चाकू जमीन पर गिर गया। उसी चाकू से सुधाकर मोहरे एवं उसके पुत्र के द्वारा सोनू बाबू रेड्डी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में सोनू बाबू रेड्डी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही छावनी पुलिस सक्रिय हो गई। मौका स्थल पहुंचकर इस मामले के आरोपी सुधाकर मोहरे एवं उसके पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...