भिलाई में हत्या: लाल रंग की कार में पहुंचे युवकों ने पत्थर पटककर मार डाला…आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, कुछ हिरासत में लिए गए

भिलाई। वैशालीनगर इलाके में एक युवक की हत्या हो गई है। वारदात को 5 लड़कों द्वारा अंजाम देना बताया जा रहा है। पुलिस ने कुछ को हिरासत में लिया है। जांच जारी है। जल्द खुलासा हो जाएगा। घटनास्थल से पुलिस को एक लाल रंग की कार मिली है। जिसमें खून के निशान मिलने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों में विवाद के चलते हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। युवक को पत्थर पटककर मारा गया है।

लाश मिलने की सूचना मिलते ही वैशालीनगर थाने की पुलिस मौके पर रवाना हुई। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा था लेकिन खून इतना बह गया था कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ धारा 302,34 के तहत कार्रवाई किया है।

वैशाली नगर पुलिस  ने बताया कि वार्ड 16 इंदिरा नगर निवासी अब्दुल गैसू उर्फ बाबा कुरैशी 31 वर्ष का रात 12 बजे हेप्पी पब्लिक स्कूल के पास उसकी लाश खून से सना मिला। बताया जा रहा है बाबा अपने दोस्तों से मिलने घर से निकला था। हत्या में 5 आरोपी शामिल है।

वैशाली नगर पुलिस ने रात को ही कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। वही मुख्य आरोपी फरार होना बताया जा रहा है। पुलिस ने एक लाल रंग की चार पहिया वाहन और खून लगा पत्थर भी घटनस्थल से बरामद किया है। लाश का शिनाख़्त पिता एजी कुरैशी ने बाबा के रूप में किया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...