दुर्ग के युवक ने मंत्रालय में की खुदकुशी: नौकरी से हटाए जाने के बाद अधिकारियों से मुलाकात करने गया था रायपुर…कल सांसद विजय से मिलेंगे परिजन

भिलाई। दुर्ग शहर के रहने वाले युवक ने नवा रायपुर में मंत्रालय परिसर में जाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि युवक नौकरी को लेकर परेशान था। इसी के चलते खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है। युवक ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय परिसर में जान दे दी। कर्मचारी की इस मौत से अब दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के संगठनों में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि छंटनी का शिकार हुआ कर्मचारी बेरोजगारी से परेशान था, और इसी वजह से उसने जान दे दी है।

राखी थाने के प्रभारी लक्ष्मी जायसवाल ने बताया कि खुदकुशी करने वाले कर्मचारी का नाम योगेश वानखेड़े हैं। योगेश भिलाई का रहने वाला था। वो मंत्रालय के फूड डिपार्टमेंट में डेली वेज में काम किया करता था। कुछ दिनों से वो अपने काम और वेतन को लेकर परेशान था। योगेश के घरवालों ने भी इसकी पुष्टि की है।

मंगलवार को योगेश अपने काम के सिलसिले में ही फूड डिपार्टमेंट के अधिकारियों से मिलने आया था। वो यहां ड्राइवर की नौकरी करता था। परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले उसे नौकरी से हटा दिया गया। इसी बात को लेकर योगेश परेशान था। उसका कुछ वेतन भी बकाया था, पैसे नहीं मिलने की वजह से वो तनाव में था। जिस पार्किंग में वो विभाग की गाड़ी पार्क करता था वहीं एक पेड़ से अपने गमछे से फंदा बनाकर झूल गया। युवक के शव काे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कर्मचारियों में गुस्सा
योगेश के मौत की खबर सोशल मीडिया के जरिए मंत्रालय के दूसरे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को मिली। जिसके बाद सभी कर्मचारी एक जगह जमा होकर नारेबाजी की है। पुलिस के पहुंचने पर सभी को अपने-अपने विभागों में भेजा गया। इस मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस इस सुसाइड केस में फूड डिपार्टमेंट के अधिकारियों से भी पूछताछ करेगी। जिन्होंने योगेश को काम से हटाया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...