दुर्ग पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग से भिलाइयंस गदगद: दुर्ग एसपी डॉ. पल्लव का किया स्वागत…पुलिसिंग की जमकर हुई तारीफ

भिलाई। दुर्ग पुलिस की कम्युनिटी पुलिसिंग और नाइट पेट्रोलिंग की चर्चा हर तरफ हो रही है। लेट नाइट तक पुलिस की कार्रवाई से सब गदगद हैं। लोग दुर्ग पुलिस के इस फैसले से काफी खुश है। यह मंगलवार को देखने को भी मिल गया। जब भिलाई के जागरूक नागरिकों व कांग्रेस नेताओं ने एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव से मुलाकात कर उनका सम्मान व आभार व्यक्त किया।
छत्तीसगढ़ अक्षय विकास अभिकरण (क्रेडा )के सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भिलाई के रहवासी कलेक्टोरेट पहुंचे। जहां उन्होंने एसपी अभिषेक पल्लव द्वारा अपराध पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान की तारीफ की। इस अभियान की सराहना करते हुए एसपी अभिषेक पल्लव का शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इस दौरान धर्मराज शर्मा, जालंधर सिंह जोन अध्यक्ष, चंद्रशेखर गवंई, एमआईसी मेंबर, डेरेश्वर बंजारे, मोहम्मद इसराइल, हरिओम तिवारी पार्षद, रविशंकर कुर्रे पार्षद, रानू राजू साहू, पार्षदराजू, कमलेश देवांगन, दुर्गेश ताम्रकार, ललित पाल, भूपेंद्र साहू, गोविंद कोसले, अनसूया मरकाम, धर्मेंद्र वैष्णव, राजेश शर्मा, सोनी साहू, उत्तराखंड उत्तरा साहू, ईश्वरी साहू, राजेंद्र यादव, सरिता गुप्ता, किरण सिन्हा, शबनम बेगम,संगीता यादव समेत अन्य मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...