दुर्ग में दिवाली की रात मर्डर: कांड के बाद से पुलिस कर रही जांच, वारदात में 5 से ज्यादा युवक शामिल होने की आशंका

भिलाई। दिवाली की रात दुर्ग में एक युवक की हत्या हो गई। युवक का नाम रवि राजपूत बताया गया है। जिसकी उम्र लगभग 27 वर्ष थी। वह दुर्ग के सिकोलाभाठा का रहने वाला था। मोहन नगर थाना क्षेत्र की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या की वारदात को क्यों अंजाम दिया गया? इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में 5 से ज्यादा युवक हो सकते हैं। पूछताछ जारी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी। आपको बता दें कि दुर्ग के नए एसएसपी ने पहले ही दिन पुलिस अधिकारियों को लॉ एंड ऑर्डर के संबंध में सख्त निर्देश दिए थे। चुनाव आचार संहिता के बीच इस तरह के कांड से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...