महतारी वंदन योजन को लेकर बवाल जारी: शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने वैशाली नगर भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन को भेजा नोटिस… 2 दिन के अंदर मांगा जवाब

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर आचार संहिता उल्लंघन का एक और मामला सामने आया है। इस बार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 66 वैशाली नगर के रिटर्निंग अधिकारी एच.एस. मीरी ने आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रिकेश सेन को नोटिस जारी कर 2 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा है।

आपको बता दें, 12 नवंबर 2023 को सोशल मीडिया में प्रसारित महतारी वंदन योजना संबंधित फार्म भराए जाने की शिकायत प्राप्त हुई है, जिसमें मोदी की गारंटी योजना के तहत् वैशाली नगर की महिलाओं को प्रतिवर्ष 12 हजार रूपए की सहायता दिए जाने संबंधी प्रचार करते हुए, उक्त आवेदन पत्र को भारतीय जनता पार्टी के पार्षद, छायापार्षद के माध्यम से 3 दिवस के भीतर सभी महिलाओं को आवेदन पत्र जमा करने का अनुरोध किया गया है।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि, ये निर्वाचन आचार संहिता का उल्लंघन है। स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किए जाने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 123 (2) के तहत् नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। एक्पो बता दें, भाजपा के महतारी वंदन योजना की घोषणा के बाद बवाल मचा हुआ है। लगातार कांग्रेस के शिकायत के बाद चुनाव आयोग भाजपा प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर जवाब तालाब कर रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...