CM भूपेश बघेल ने गौरा-गौरी की पूजा कर हाथों पर खाई सोंटे; मुक्यमंत्री बोले- यह सुंदर परंपरा सबकी खुशहाली के लिए निभाई जाती है; देखिये Video

दुर्ग। दिवाली के अगले दिन गौरा-गौरी पूजन होती है। हर साल की तरह इस बार भी सीएम भूपेश ने परंपरा अनुसार गौरा-गौरी पूजन में भिलाई-3 से लगे कुम्हारी के पास गांव जंजगिरी में शामिल होते हैं। जहां सोटा खाते हैं। यहां पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की और परंपरा के मुताबिक बीरेंद्र ठाकुर से हाथों पर सोंटा से मार भी खाई। CM ने कहा कि यह सुंदर परंपरा सबकी खुशहाली के लिए निभाई जाती है। कोई कितना भी बड़ा आदमी हो जाए। गौरा-गौरी के सामने सब बराबर हैं। वहां जो परंपरा होती है, उसमें सोंटा भी लगाते हैं। इससे अपनों के बीच कोई मलाल रहता है, तो वो दूर हो जाता है। ये परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। हो सकता है कि ये कोई मनोरंजन हो या फिर इसके पीछे कोई सीख हो। हम तो इसका निर्वहन करते आ रहे हैं।

देखिये वीडियो :-

सोंटा मारने की परंपरा छत्तीसगढ़ के हर गांव और शहरी इलाके में होती है। इस परंपरा को गौरा-गौरी की पूजा के बाद किया जाता है। इसमें लोग दर्द सहकर ईश्वर के प्रति अपनी भक्ति को प्रकट करते हैं। जंजगिरी के लोगों की मान्यता है कि इस परंपरा से अनिष्ट का भय टल जाता है। छत्तीसगढ़ में दीपावली के मौके पर गौरा-गौरी (शंकर और पार्वती) के पूजन का विशेष महत्व है। दिवाली की रात गौरा-गौरी की प्रतिमा स्थापित करके पूजा करने की परंपरा यहां के स्थानीय लोगों के बीच प्रचलित है। अगले दिन गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया जाता है। इस दौरान लोग नाचते गाते हैं। खुद को सोंटा मरवाते हैं। प्रदेश के कई जिलों में ये परंपरा निभाई जाती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...

छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप, शिक्षक पर...

बलरामपुर। रघुनाथनगर स्थित आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के व्यायाम शिक्षक संदीप गुप्ता पर छात्रा को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का गंभीर आरोप...

ज्वेलर्स दुकान में चोरी का 72 घंटे में खुलासा,...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रावतपुरा स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।...