पटाखों को लेकर बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में पटाखे जलाए जाने पर Ban… इन त्यौहारों के लिए मिली कुछ छूट, शर्ते लागू पढ़िए पूरी खबर

दुर्ग। देश में प्रदुषण लगातार बढ़ते ही जा रहा है। त्यौहारी सीजन में लोग जम कर पटाखा जलाते है। जिससे प्रदुषण बढ़ने का खतरा है। इसे लकेर नेशनल ग्रीन ट्रीब्युनल प्रिंसपल बैच नई दिल्ली द्वारा पटाखों के उपयोग के संबंध में पारित आदेश के परिपालन में राज्य शासन द्वारा रायपुर, बिलासपुर, भिलाई-दुर्ग, रायगढ़ एवं कोरबा के नगरीय क्षेत्रों में प्रतिवर्ष 1 दिसंबर से 31 जनवरी की अवधि में पटाखों का जलाया जाना प्रतिबंधित किया गया है।

इस संबंध में छत्तीगढ़ राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार राज्य में केवल हरित पटाखों का विक्रय सुनिश्चित किया गया है। दीपावली, छठ, गुरूपर्व तथा नया वर्ष/क्रिसमस के अवसर पर पटाखे फोड़ने की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है।

जिसके अनुसार दीपावली रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक, छठ पूजा प्रातः 6 बजे से प्रातः 8 बजे तक, गुरूपर्व रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा नया वर्ष/क्रिसमस रात्रि 11ः55 बजे से रात्रि 12ः30 बजे तक की समयावधि निधारित है। राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार पटाखों के जलाने से शीत ऋतु में वायु प्रदुषण में वृद्धि होती है।

शासन द्वारा वायु प्रदुषण के रोकथाम हेतु प्रदुषण निवारण तथा नियंत्रण अधिनियम के वैधानिक प्रवाधानों के तहत् प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए रायपुर, बिलासपुर, भिलाई-दुर्ग, रायगढ़ एवं कोरबा के नगरीय क्षेत्रों में 1 दिसंबर से 31 जनवरी की अवधि में पटाखों का जलाया जाना प्रतिबंधित किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...

छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप, शिक्षक पर...

बलरामपुर। रघुनाथनगर स्थित आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के व्यायाम शिक्षक संदीप गुप्ता पर छात्रा को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का गंभीर आरोप...

ज्वेलर्स दुकान में चोरी का 72 घंटे में खुलासा,...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रावतपुरा स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।...

युवती से विवाद के बाद युवक को कार से...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में एम्स के सामने शुक्रवार शाम एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक...