मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 सुपरवाइजर पदों पर होगी सीधी भर्ती, साय सरकार ने दी मंजूरी

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर विभाग में पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजर) के 50 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी गई है।

इस निर्णय से मैदानी स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन और पोषण अभियानों की निगरानी अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी। लंबे समय से इन पदों के खाली होने के कारण विभाग पर कार्य का दबाव बना हुआ था।

13 अगस्त को मिली वित्तीय स्वीकृति

संचालनालय, महिला एवं बाल विकास द्वारा इन पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया था। विभागीय मंत्री के निर्देशों के बाद प्रक्रिया में तेजी लाई गई और 13 अगस्त 2026 को वित्त विभाग की ओर से 50 सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई। इसके तुरंत बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने भी इसके आदेश जारी कर भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जताया आभार

विभागीय स्वीकृति पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में विभाग को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षकों की नियुक्ति से मैदानी स्तर पर मॉनिटरिंग की चुनौतियां समाप्त होंगी और आंगनबाड़ी व्यवस्था मजबूत होगी।

इस फैसले से प्रदेश की योग्य महिलाओं को शासकीय सेवा में शामिल होकर समाज निर्माण में योगदान देने का अवसर मिलेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक...

रायपुर। छात्रों को कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक और मौका मिल गया है। छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...