बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन, दोनों की मौत से गांव में पसरा मातम

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में भाई-बहन की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों गांव से लगे खेत में खेल रहे थे। इसी दौरान बारिश के पानी से लबालब भरे डबरी नुमा गड्ढे में दोनों डूब गए।

घटना औंधी तहसील मुख्यालय की है। औंधी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर नवल साव ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम औंधी निवासी और निजी विद्यालय में शिक्षक जीवन तिर्की के करीब 12 वर्षीय बेटी सृष्टि तिर्की और करीब 6 वर्षीय बेटा एलेक्स तिर्की रविवार दोपहर गांव से लगे अपने खेत में खेल रहे थे।

इसी दौरान खेलते-खेलते एलेक्स डबरी नुमा गड्ढे के पास पहुंच गया और अचानक गहरे पानी में चला गया। छोटे भाई को डूबता देख सृष्टि उसे बचाने के लिए पानी में उतर गई। लेकिन वह भी पानी की गहराई में फंस गई। देखते ही देखते दोनों भाई-बहन पानी में डूब गए।

बताया जा रहा है कि परिवार के अन्य सदस्य घटना स्थल से कुछ दूरी पर खेत में ही मौजूद थे। घटना की जानकारी होने तक काफी देर हो चुकी थी। दोनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

एक ही स्कूल में पढ़ते थे दोनों भाई-बहन

मृतक सृष्टि तिर्की कक्षा छठवीं और एलेक्स तिर्की कक्षा पहली में पढ़ते थे। खास बात यह है कि जिस निजी स्कूल में उनके पिता जीवन तिर्की शिक्षक हैं, उसी स्कूल में दोनों बच्चे भी अध्ययनरत थे। परिजनों के मुताबिक 15 अगस्त को दोनों भाई-बहन ने स्वतंत्रता दिवस का उत्सव भी उत्साह के साथ मनाया था। इसके अगले ही दिन हुए इस दर्दनाक हादसे ने परिवार और पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

लगातार बारिश बनी हादसे की वजह

थाना प्रभारी के अनुसार घटना रविवार शाम करीब 3 से 4 बजे के बीच की है। क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण खेतों और डबरी में पानी काफी बढ़ गया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम सोमवार 17 अगस्त को कराया जाएगा। फिलहाल प्रारंभिक परीक्षण के बाद दोनों के शव परिवारजनों के सुपुर्द कर घर पर रखे गए हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...

छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप, शिक्षक पर...

बलरामपुर। रघुनाथनगर स्थित आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के व्यायाम शिक्षक संदीप गुप्ता पर छात्रा को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का गंभीर आरोप...