शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की हत्या, पीढ़ा से वार कर उतारा मौत के घाट

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव में एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मां के अधिक शराब पीने को लेकर बेटा नाराज था। इसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी ने घर में रखे पीढ़ा से मां के सिर और शरीर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान सुशिला बाई गावड़े (50 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे लिकेश कुमार गावड़े को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शराब पीने को लेकर होता था विवाद

पुलिस के अनुसार, सुशिला बाई के अधिक शराब पीने को लेकर उसका बेटा लिकेश अक्सर नाराज रहता था। घटना के दौरान इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर लिकेश ने घर में रखे पीढ़ा से अपनी मां पर हमला कर दिया। हमले में महिला को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना पर डौंडी पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के कारणों तथा घटनाक्रम को लेकर आगे की जांच कर रही है।

एडिशनल एसपी बालोद चन्द्रकान्त गवर्ना ने बताया कि डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव में बेटे ने मां के अधिक शराब पीने की बात को लेकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस की दबिश, घर...

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई गांव में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस को...

दुर्ग में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी...

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में निर्माण सामग्री से भरे गोदाम में चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोदाम...

छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की ओर से रायपुर में 7 और 8...

हाईकोर्ट में पुलिस भर्ती की 100 मीटर दौड़ के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान 100 मीटर दौड़ का समय दर्ज किए जाने को लेकर दायर याचिका पर...