छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप, शिक्षक पर POCSO केस, भाई से मारपीट मामले में भी FIR

बलरामपुर। रघुनाथनगर स्थित आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के व्यायाम शिक्षक संदीप गुप्ता पर छात्रा को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का गंभीर आरोप लगा है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद छात्रा के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक से इस संबंध में बातचीत कर समझाइश देने का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बावजूद छात्रा के मोबाइल पर मैसेज भेजने का सिलसिला जारी रहा।

बताया जा रहा है कि मामले को लेकर छात्रा का भाई भी शिक्षक से बातचीत करने स्कूल पहुंचा था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि शिक्षक ने हाई स्कूल के कुछ छात्रों को बुला लिया, जिसके बाद स्कूल के ग्राउंड में युवक के साथ मारपीट की गई। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान लोहे की रॉड से भी हमला किया गया, जिससे युवक को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

मामले में छात्रा के परिजनों और मारपीट की घटना को लेकर अलग-अलग शिकायतें रघुनाथनगर थाने में दी गई हैं। पुलिस ने एक शिकायत पर POCSO एक्ट के तहत तथा दूसरी शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस छात्रा को भेजे गए कथित मैसेज, मोबाइल से जुड़े साक्ष्य, स्कूल परिसर में हुई मारपीट और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस की दबिश, घर...

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई गांव में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस को...

दुर्ग में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी...

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में निर्माण सामग्री से भरे गोदाम में चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोदाम...

छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की ओर से रायपुर में 7 और 8...

हाईकोर्ट में पुलिस भर्ती की 100 मीटर दौड़ के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान 100 मीटर दौड़ का समय दर्ज किए जाने को लेकर दायर याचिका पर...