CG – अवैध संबंधों में हत्या: अवैध संबंध में रोड़ा बन रहा था पति… प्रेमी ने प्रेमिका के पति की ले ली जान… डेढ़ साल बाद आरोपी आया पुलिस के गिरफ्त में, इसके पहले भी पत्नी की हत्या के जुर्म में काट चुका है 10 साल की सजा

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में अवैध संबंध के कारण एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की प्रेम ने अपनी विवाहित प्रेमिका के पति की हत्या कर दी है। मामला डेढ़ साल पहले का है। अब पुलिस ने पिछले डेढ़ साल से फरार चल रहे आरोपी विभीषण बिंझवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में जो खुलासा किया है, उससे पुलिस भी चौंक गई है। घटना उरगा थानांतर्गत ग्राम घाटाद्वारी का है, जहां इतवार सिंह बिंझवार नाम के शख्स की हत्या जनवरी 2021 में हो गई थी।

सबसे बड़ी बात तो ये है कि आरोपी विभीषण अपनी पत्नी की हत्या के मामले में भी 10 साल जेल की सजा काट चुका है। बताया जा रहा है कि कौशल्या के साथ इसका प्रेम संबंध बहुत पुराना था। जब पत्नी की हत्या के मामले में विभीषण जेल गया था, तब भी कौशल्या इससे मिलने वहां जाती रहती थी। जब ये सजा काटकर निकला, तो फिर से इसका मिलना-जुलना इतवार सिंह की पत्नी कौशल्या से हो गया।

इस बात को लेकर इतवार सिंह और उसकी पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। जब बार-बार समझाने के बाद भी पत्नी ने अपने प्रेमी विभीषण से मिलना नहीं छोड़ा, तो इतवार सिंह ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब ये बात विवाहित प्रेमिका ने अपने प्रेमी विभीषण को बताई, तो उसे बहुत अधिक गुस्सा आ गया। तब उसने 22 जनवरी 2021 को टंगिए से वार करके इतवार सिंह की हत्या कर दी।

इतवार सिंह की लाश गांव के तालाब किनारे खून से लथपथ मिली थी। उरगा पुलिस ने उसकी पत्नी कौशल्या की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। उसकी पत्नी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और बताया कि उसका पति घर से कहीं बाहर निकला था। सुबह उठने पर पता चला कि उसकी लाश तालाब के पास मिली है।

इधर पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। फिर भी आरोपी का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। डेढ़ साल में थाना प्रभारी भी बदल गए, लेकिन हत्यारे का सुराग नहीं लगा। हत्या किसने और क्यों कि ये भी पुलिस को पता नहीं चल पा रहा था। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विभीषण नाम के शख्स का मृतक इतवार सिंह की पत्नी कौशल्या से बहुत मिलना-जुलना है। तब संदेह के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की, तो पता चला कि दोनों के बीच अवैध संबंध हैं।

पुलिस ने विभीषण को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने इतवार सिंह की हत्या की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ में उसने बताया कि 22 जनवरी 2021 को इतवार सिंह रात में टॉयलेट के लिए घर से बाहर निकला था। इस बात की जानकारी कौशल्या ने उसे दी। उसने रास्ते में इतवार सिंह को टंगिए और चाकू से मार डाला और फरार हो गया।

कोरबा सीएसपी योगेश साहू ने बताया कि आरोपी विभीषण बिंझवार और हत्या में सह आरोपी कौशल्या को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। उन्होंने बताया कि विभीषण आदतन अपराधी है। इसने चरित्र शंका में अपनी पत्नी ऊषा कुमारी की भी हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पत्नी की भी की थी हत्या
आरोपी विभीषण उर्फ कोशु ने 2008 में मड़वारानी में रहने वाली ऊषा कुमारी से प्रेम विवाह किया था। शादी के 5 माह बाद विभीषण को उसकी पत्नी ऊषा के चरित्र पर संदेह होने लगा। इसके कारण उसने पत्नी को खेत में ले जाकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वो फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। कोर्ट ने उसे 10 साल जेल की सजा सुनाई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वोटिंग के लिए जागरूक करने अनोखी पहल: दुर्ग जिला...

भिलाईनगर। भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीडा, सांस्कृतिक और नागरिक सुविधाएं विभाग तथा कार्मिक विभाग के सहयोग से, दुर्ग जिला प्रशासन, नगर निगम, भिलाई ने...

बड़ी खबर: शराब घोटाले मामले में ED की बड़ी...

रायपुर। ED ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले से जुड़े आरोपियों की 205 करोड़ की संपत्ति अटैच कर दी है। अटैच संपत्तियों में बड़े होटल...

हैवानियत की हद पार: रात के अंधेरे में पति...

हैवानियत की हद पार: रात के अंधेरे में पति दूसरे मर्दों से बनवाता है संबंध, ससुर-देवर भी कर चुके रेप, पत्नी ने किया चौकानें...

दुर्ग कलेक्टर ऋचा ने लोकसभा निर्वाचन के तैयारियों के...

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन के तैयारियों के संबंध में...

ट्रेंडिंग