संभाग दौरे पर दुर्ग आ रहे चेंबर अध्यक्ष अमर परवानी: 4 को दुर्ग-भिलाई और राजनांदगांव के व्यापारियों से करेंगे मुलाकात, जिला इकाइयों की बैठक में लिए जाएंगे कई फैसले

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी 4 सितंबर को दुर्ग संभाग के प्रवास पर रहेंगे। चेम्बर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन एवं भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि पारवानी के भिलाई आगमन पर भिलाई चेम्बर, युवा चेम्बर, महिला चेम्बर, उद्योग चेम्बर एवं व्यापारी साथियों द्वारा पावर हाउस चौक में उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। तत्पश्चात पारवानी भिलाई में चेम्बर पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष पारवानी अपने दौरे के दौरान भिलाई चेम्बर द्वारा व्यापारी हित में किये गये कार्यों का जायजा लेंगे। इसके बाद पारवानी दुर्ग में दुर्ग इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पूर्व में किये गये कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करेंगे। तत्पश्चात पारवानी राजनांदगांव इकाई की बैठक में शामिल होंगे एवं स्थानीय पदाधिकारियों से विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सुनील मिश्रा ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...