सिविक सेंटर में गंदगी: कलेक्टर मीणा ने किया विजिट…जोन आयुक्त को बोले-गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाए

भिलाई। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने गुरूवार को शाम 6 बजे सिविक सेंटर क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिविक सेंटर स्थित स्मार्ट शौचालय के केयर-टेकर को सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिए गए। उन्होंने आस-पास के ठेले -गुमटी के संचालको को साफ-सफाई नहीं रखने और गंदगी फैलान पर ज़ोन आयुक्त को जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। साथ ही पुनः गंदगी फैलाने पर दोगुना जुर्माना वसूल करने को कहा गया। कलेक्टर के आदेश के पश्चात चार लोगों से 3000 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

कलेक्टर मीणा ने सिविक सेंटर स्थित शराब दुकान के संचालक को साफ-सफाई नही होने पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश जोन आयुक्त को दिए गए। बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों को नियमित सफाई कराने, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था ठीक करने और सिविक सेंटर को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए गये।

कलेक्टर मीणा ने निरीक्षण के दौरान नगर निगम भिलाई के आयुक्त लोकेश चंद्राकर,अपर आयुक्त एके द्विवेदी ,ज़ोन आयुक्त एनआर रत्नेश व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...