भिलाई। दुर्ग में आज एक हत्या हो गई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया है। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने बताया कि 13 अप्रैल की शाम राजीव नगर शिव नगर दुर्ग निवासी रोहित साहू के मकान से पड़ोसी बबलू सोनकर अपने यहां बिजली कनेक्शन जोड़ लिया था।

घटना की रात 8 रोहित ने बबलू से कहा कि बिना जानकारी के बिजली कनेक्शन मेरे घर से कैसे जोड़ दिया? इसी बात को लेकर दोनों में जोरदार विवाद हुआ और बबलू ने आक्रोश में आकर रोहित को जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे चाकू को निकाल कर प्राण घातक हमला कर दिया। लगातार तीन बार बबलू ने रोहित पर वार किया।
घटना में बायां पसली, पेट, दाहिना भुजा में गंभीर चोटें आई है। जिसे गंभीर अवस्था मे जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया।
जहां उपचार के बाद दम तोड़ दिया। वहीं आरोपी घटना के बाद से फरार है। मृतक विवाहित था। उसके दो बेटे है। पत्नी से अलग रहा करता था। मृतक मजदूरी किया करता था।
घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर कोतवाली थाना प्रभारी भूषण एक्का अपनी टीम के साथ पहुंचे। शव का पंचनामा करने के बाद पीएम के लिए भेज दिया है।
सीएसपी डॉक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि मामलू विवाद को लेकर युवक ने चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।