CG – अवैध संबंध में महिला का मर्डर: देवर-भाभी के बीच था अवैध संबंध… फिर युवक बनाने लगा दूरी, तो महिला ने किया शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती… परेशान होकर रस्सी से गला घोंटकर की हत्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में कुछ दिन पहले एक महिला की मौत की खबर आई थी। जिसका खुलासा पुलिस ने किया है। बताया जा रहा है की देवर ने अपनी भाभी का कत्ल सिर्फ इसलिए कर दिया कि, वह अपने देवर के साथ संबंध बनाना चाहती थी। हत्या की जो वजह सामने आई है उससे महिला के घर वाले हैरान हैं। ये कांड अवैध संबंधों की वजह से हो गया। लंबे वक्त से शादीशुदा औरत अपने देवर के साथ संबंध में थी, किसी को इसकी खबर नहीं लगी और यही चाहत महिला की मौत की वजह बन गई।

मामला अभनपुर के सारखी गांव का है। 5 सितंबर को यहां पुलिस को एक महिला की मौत की खबर मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि महिला की किसी ने गला दबाकर हत्या की है। फॉरेंसिक टीम को भी हत्या किए जाने के सबूत मिले, मगर इसे मारा किसने ये पता नहीं चल सका था। महिला को मृत हालत में उसके बेटे ने देखा था। मौत कैसे हुई वह भी नहीं बता सका। महिला के गले पर मौजूद निशान इस खूनी वारदात के पीछे की कहानी कह रहा था। पुलिस ने गांव के 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की महिला के घर वालों से भी बात की मगर हत्यारे का पता नहीं चल सका था। अब पुलिस के हाथ हत्यारे तक पहुंच गए हैं जो महिला का ही देवर निकला।

पुलिस ने महिला के देवर वीरेंद्र साहू को पकड़ा है। ये उस महिला के पति का चचेरा भाई और बगल के ही मकान में रहता है। पुलिस से पूछताछ में लगातार वीरेंद्र बयान बदल रहा था। इसी से शक हुआ और जब जांच टीम ने कड़ाई से पूछताछ की तो इसने कबूला है कि, इसी ने महिला को मौत के घाट उतारा और हैरान कर देने वाली हत्या की वजह भी पुलिस को बता डाली।

वीरेंद्र ने बताया कि कि उसका अपनी भाभी के साथ पिछले तीन सालों से अवैध संबंध था। शुरू में उसे भी सब कुछ अच्छा लगता था। वो अक्सर अपने बड़े भाई के काम पर जाने के बाद अकेले में भाभी से मिला करता था। दोनो उसी घर में साथ वक्त बिताते और प्यार भरी बातें करते थे। जहां उसने भाभी का कत्ल किया। पिछले कुछ दिनों से वीरेंद्र ने भाभी से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। उसे ये सब ठीक नहीं लग रहा था।

वीरेंद्र ने कहा कि, संबंध नहीं बनाने पर देवर से भाभी का विवाद होने लगा था। भाभी बार-बार वीरेंद्र के मना करने पर भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहती थी। वो वीरेंद्र के साथ जबरदस्ती करने लगी। इससे तंग आकर वीरेंद्र ने महिला को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। वो भाभी के बुलाने पर उसके घर गया वहां कोई नहीं था। मौका पाकर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने वीरेंद्र के कब्जे से रस्सी बरामद कर ली है। हत्या वाले दिन के बारे में पूछे जाने पर कुछ गांव वालों ने कहा था कि वीरेंद्र को उस दिन महिला के घर से निकलते देखा गया था, इसी वजह से पुलिस को शक वीरेंद्र पर हुआ। और अब इसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...

5,500 शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, शिक्षा मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की...