CG में रेस्टोरेंट मालिक की हत्या: दिवाली पर मालिक ने पैसे दिए न छुट्टी… गुस्साए कर्मचारियों ने डंडे और बत्ते से पीट पीटकर उतारा मौत के घाट… दोनों गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में मैगी पांइट के मालिक की दुकान में काम करने वाले दो कर्मचारियों ने डंडे और बत्ते से पीट पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार का लिया है। पकड़े गए आरोपियों में सयंम उर्फ कृष्णा मप्र, चिन्मय साहू निवासी उड़ीसा है। पूछताछ में हत्या की जो वजह कर्मचारियों ने बताई वह हैरान करने वाली थी।

मामला माना इलाके के टेमरी का है। 45 साल का कारोबारी अजय गोस्वामी यहां महाराजा मैगी प्वाइंट के नाम से एक रेस्टोरेंट चलाया करता था। मूलतः मध्यप्रदेश का रहने वाला सागर सिंह सैयाम और ओडिशा का रहने वाला चिन्मय साहू यहां काम कर रहे थे। पिछले कुछ दिनों से अजय गोस्वामी और इन दोनों कर्मचारियों की बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

मंगलवार को भी रुपयों को लेकर कर्मचारी और अजय गोस्वामी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ने डंडे से पीट-पीटकर अजय की हत्या कर दी और फरार हो गए रेस्टोरेंट के आसपास मौजूद लोगों ने यह घटना होते अपनी आंखों से देखा और फौरन पुलिस को खबर दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची दोनों भाग चुके थे।

आसपास के दूसरे थानों को भी अलर्ट किया गया। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी पुलिस की टीम फौरन पहुंची । पुलिस को शक था कि दोनों हत्या के बाद भाग सकते हैं। भाठागांव स्थित नए बस स्टैंड के पास दोनों को पकड़ा गया। दोनों में रेस्टोरेंट्स से 10,000 की लूट भी की थी । रुपए लेकर यह दोनों अपने अपने गांव जाने की तैयारी में थे मगर पकड़े गए।

पूछताछ में दोनों कर्मचारियों ने बताया कि अजय गोस्वामी पिछले कई महीनों से वेतन नहीं दे रहा था। वेतन की बात को लेकर अक्सर झगड़ा हुआ करता था। दिवाली के मौके पर भी न पैसे दिए न छुट्टी। दिवाली के ठीक दूसरे दिन यानी कि मंगलवार को अजय ने काम करने को कहा, दोनों कर्मचारियों ने कह दिया कि आज छुट्टी है आज काम नहीं करेंगे । इतना सुनते ही अजय गोस्वामी ने डंडे से दोनों को पीटना शुरू कर दिया। दोनों ने वही डंडा अजय से छीन कर उसे पीटना शुरू कर दिया और मार-मार कर उसकी हत्या कर दी। अब माना पुलिस ने दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शरिया कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट ने माना गैर-कानूनी,...

रायपुर। मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कोई निजी धार्मिक संस्था या स्वयं...

स्मार्ट मीटर को लेकर चरणदास महंत ने सीएम को...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर राज्य सरकार और बिजली विभाग...

छत्तीसगढ़ में बस सेवा बंद करने की चेतावनी, मांगें...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस सेवा को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को...

CG News: रील देखने के दौरान नेटवर्क गायब होने...

कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव में मोबाइल का नेटवर्क चले जाने से नाराज एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर...