CG – दूसरी बीवी का मर्डर फिर सुसाइड: पहले पत्नी को मारा, फिर उसी कमरे में पति ने ताला बंद कर लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस

दूसरी बीवी का मर्डर फिर सुसाइड

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक पति ने पहले पत्नी की हत्या की फिर खुद ने भी फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया है। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली

जानकारी के मुताबिक दिल दहला देने वाला पुरा मामला करेली चौकी इलाके के भेण्डरी बरदे पारा का बताया जा रहा है। जहां गिरधारी साहू उम्र 35 वर्ष ने अपने पत्नी वीणा साहू उम्र 29 वर्ष लकड़ी के डंडे से पीटकर हत्या कर दिया और फिर अंदर से ताला बंद कर उसी कमरे में खुद भी फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी।

बताया जा रहा है कि मृतक युवक सौंगा का रहने वाला है जो अपने ससुराल में रह रहा था।और नवापारा किसी होटल में काम कर अपना गुजर बसर कर रहा था। बताया जा रहा है कि घटना बीते मंगलवार देर रात की है। जहां घर के सभी लोग खान खाने के बाद सोने चले गए, आशंका है कि देर रात पति पत्नि के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा और फिर पत्नि की हत्या पति ने खुदकुशी कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतिका महिला मृतक की दूसरी पत्नि थी। इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच शुरू कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...