सनसनीखेज मामला: Valentine Day पर पत्नी की हत्या; कुछ महीने पहले प्रेमी संग भागी थी महिला… वापस आने पर पुलिस के सामने ही पति ने माथे पर मारी गोली… गैंगरेप का भी लगाया था आरोप, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Valentine Day पर पत्नी की हत्या; कुछ महीने पहले प्रेमी संग भागी थी महिला

मथुरा। धर्मनगरी मथुरा में एक हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. कुछ दिन पूर्व हिरोइन बनने गई युवती के साथ गैंगरेप के मामले की जांच अभी पुलिस पूरी भी नहीं कर पाई थी कि इसी बीच वेलेंटाइन डे पर पति ने पत्नी को तोहफे के रूप में मौत दे दी. पुलिस की मौजूदगी में शख्स ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया. घटना थाना रिफाइनरी क्षेत्र के भाहई गांव की है. फिलहाल पुलिस हत्यारोपी पति की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है.

दरअसल, कुछ महीने पहले मृतक महिला गांव के ही एक युवक के साथ फरार हो गई थी. कुछ माह बाद लौटी महिला ने पड़ोस के ही रहने वाले कुछ लोगों पर फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया था. इस मामले मे थाना रिफाइनरी पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ रेप की धारा 376 डी /323 /506 में मुकदमा दर्ज किया था.

सूत्रों की मानें तो इस बात को लेकर पति-पत्नी में अनबन चल रही थी. मंगलवार को भी पति गंगा सिंह और पत्नी सोनिया सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद पत्नी ने डायल 112 पर कॉल कर दिया. पुलिस गांव पहुंच गई. महिला पुलिसकर्मियों से बातचीत कर रही थी. इसके बाद महिला अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस के साथ चलने को हुई तो पति ने घर में कपड़े रह जाने की बात कहकर उसको आवाज लगाई। पत्नी कपड़े लेने के लिए घर के अंदर घुसी. इसके अगले पल ही तमंचा लिए खड़े पति ने पत्नी के माथे पर गोली मार दी. गोली लगते ही पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मौके पर मौजूद पुलिस कुछ समझती, उससे पहले ही आरोपी महिला का पति भाग निकला. पुलिस की मौजूदगी में हुई हत्या की खबर से विभाग में खलबली मच गई.

घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. वही एसपी सिटी एमपी सिंह ने आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी हैं. एसपी सिटी ने बताया कि वारदात के समय पुलिस घर के बाहर ही खड़ी थी. महिला की हत्या घर के अंदर हुई है. आरोपी पति गंगा सिंह की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस समेत कई टीमों को लगाया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...

रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग से मिली...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले...

भानुप्रतापपुर में हादसों का कहर : ट्रेन और ट्रक...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में रात से सुबह के बीच हुए दो अलग-अलग हादसों ने पशुपालकों को झकझोर दिया। भैंसाकन्हार के पास...