विवाहिता की हत्या: छत में मिली लाश…शव पर ढका हुआ था चादर, मृतिका की दोनों बहनें पुलिस में पोस्टेड, जांच शुरू

भिलाई। विवाहिता की हत्या कर लाश को छत पर फेकने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया है। अर्जुंदा पुलिस ने बताया कि ग्राम भालुकोन्हा निवासी संध्या राजपूत के मकान के छत में उसकी लाश पड़ी मिली।

संध्या के शरीर के अनेक हिस्सों में चोट के निशान मिले है। लाश के ऊपर चादर ढका हुआ था। आदर्श नगर वार्ड 20 निवासी जनपद पंचायत गुंडरदेही एडीओ भुवन लाल साहू ने संध्या को कॉल किया फोन नहीं उठाने पर उसके मकान भालुकोन्हा पहुंचा। जहां संध्या राजपूत के मकान का दरवाजा बंद था। जिसे खोलकर भुवन मकान के भीतर प्रवेश करने पर सारा कमरा खुला पड़ा था। संध्या कमरे में नही थी। तब उसे खोजने मकान के छत पर जाकर देखा तो पीला चादर ढका था। सामने पहुंचा तो चादर पूरा खून से सना पड़ा मिला। शव संध्या राजपूत का था। तुरंत घटना की सूचना अर्जुंदा पुलिस को मोबाइल से दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम समेत पुलिस टीम पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि संध्या राजपूत विवाहित है। उसके पति के साथ तालाक का विवाद चल रहा था। मगर संध्या चार वर्षो से ग्राम भालूकोनहा अलग रहा करती थी। संध्या का मायका खुरसुनी है। मृतक की दो बहने भी है जो रायपुर पुलिस विभाग में पदस्थ है। दोनों ही मृतका का खर्चा उठाया करते थे। घटना को लेकर बालोद एएसपी हरीश राठौर ने बताया कि हत्या करने वाले के खिलाफ अपराध कायम कर जांच किया जा रहा है। आसपास के सीसी कैमरों को भी खंगाला जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...