छत्तीसगढ़ में शादीशुदा महिला की मिली नग्न लाश: गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका… घर से आधे KM दूर हुई वारदात, शरीर में चोट और जमीन पर घसीटने के निशान; 3 साल पहले… पढ़िए

मृतिका महिला की 3 साल पहले हुई थी शादी, परिवार में पसरा मातम

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिले के एक गांव में शादीशुदा महिला की नग्न लाश मिली है। बताया जा रहा है कि, महिला से गैंग रेप हुए है फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतिका के शरीर में कई जगह चोट के निशान हैं। परिजनों समेत गांव वालों ने गैंग रेप फिर मर्डर का आरोप लगाया है। आपको बता दें, महिला की लाश घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर मिली है। यही उसके साथ दरिंदगी होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर महिला को घसीटने के निशान मिले है साथ ही कान की बाली भी बरामद हुआ है।

गांव वालों के माने तो, जिस जगह जुर्म को अंजाम दिया गया है वहां नशेड़ियों का अड्डा रहता है। यह करतूत उन्हीं की है। उधर, पुलिस का कहना है कि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। DB डिजिटल की खबर के अनुसार, “दंतेवाड़ा जिले के हाऊरनार ग्राम पंचायत के कानुपारा में वारदात हुई है। यह गांव गीदम नगर पंचायत से लगा हुआ है। 28 मई की शाम करीब 6 बजे इलाके की एक 25 वर्षीय शादीशुदा महिला कुएं से पानी भरने गई थी। घर से कुएं की दूरी महज 500 मीटर है। जब शाम 7 से 8 के बीच तक वो घर नहीं लौटी तो परिजन उसे ढूंढने निकले। अंधेरे की वजह से टॉर्च की रोशनी से उसे ढूंढना शुरू किया गया।”

“परिजन और ग्रामीण सबसे पहले कुएं के पास पहुंचे। जहां उसके पति के कपड़े मिले जिसे वो धोने लाई थी। हालांकि, वहां महिला नहीं दिखी। फिर आस-पास उसे ढूंढा गया। खोजते हुए आगे बढ़े तो कुछ दूरी पर बाल्टी पड़ी हुई मिली। जिस जगह बाल्टी मिली उसके उलटे साइड झाड़ियों के पास घसीटने के भी निशान मिले। जिसके आधार पर ग्रामीण आगे बढ़े। कुएं से करीब 60 मीटर और घर से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों के पीछे महुआ पेड़ के नीचे महिला की लाश मिली। जो नग्न अवस्था में थी। ग्रामीणों के अनुसार, महिला का गला कपड़े से लपेटा हुआ था। उसके आधे कपड़े लाश के कुछ दूरी पर पड़े हुए थे, जो पूरी तरह से फटे हुए थे। महिला के शरीर में कई जगह चोट के निशान थे।”

“रात में ही तत्काल महिला को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इधर, गांव वालों में भी अब भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि, जहां हमारे गांव की बहू के साथ दरिंदगी हुई है उसी जगह पर रोजाना जुआरियों और नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। बाहर के नशेड़ी यहीं आकर रात करीब 12 बजे तक डेरा जमाए रहते हैं। गांव के लोगों ने पुलिस से भी मांग की है कि, यहां आने वाले जुआरी और नशेड़ियों का पता लगाया जाए। जिससे मामले का खुलासा होगा। सोमवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पूरे गांव में मातम पसरा रहा। महिला के भाई ने बताया कि 3 साल पहले बहन की शादी हुई थी। हम बेहद खुश थे। अब उसके साथ ऐसी दरिंदगी हो गई है। आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इधर, SDOP आशारानी ने कहा कि, गांव में महिला की लाश मिलने की खबर मिली थी। जब तक हम पहुंचे तो गांव वाले शव को अस्पताल लेकर आ गए थे। पोस्टमॉर्टम किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा आखिर महिला के साथ हुआ क्या था?”

इनपुट- दैनिक भास्कर डिजिटल

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. शुक्ला ने...

दुर्ग। नर्सिंग होम एक्ट के दुर्ग जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनिल शुक्ला ने आयुष्मान कार्ड धारक मरीज और उनके परिजन के लिए दुर्ग स्वास्थ्य...

इंटर डिस्ट्रिक्ट ऑटो चोरों पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा:...

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस ने इंटर डिस्ट्रिक्ट ऑटो (अपे) चोरों को पकड़ा है। इनके पास से 3 ऑटो बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीबन...

रायपुर पहुंचे सुरेश रैना: छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के...

रायपुर। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान सुरेश रैना समेत छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के पदाधिकारी उपमुख्यमंत्री अरुण साव के निवास...

CG – बेवफा आशिक की बेवफाई: इधर दूल्हे की...

बेवफा आशिक की बेवफाई डेस्क। कोरबा की सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने एक दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है, जो विवाह रचाने के लिए बारात...

ट्रेंडिंग