रिसाली निगम क्षेत्र में गृहमंत्री साहू ने खोला सौंगतों का पिटारा: लाइटिंग व्यवस्था के लिए निगम ने खर्च किए हैं 6 लाख से ज्यादा रुपए…. होम मिनिस्टर ने किया लोकार्पण, भवन का भूमिपूजन भी किया

भिलाई। इन दिनों दुर्ग ग्रामीण विधायक और लोकनिर्माण व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ग्रामीण इलाको में सड़को को रोशन करने में लगे है। इस हेतु गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू डुण्डेरा पहुंचे। नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा विद्युत व्यवस्था के लिए 6.28 लाख रूपए खर्च किया है। गृहमंत्री ने इस अवसर पर परिक्षेत्रीय साहू संघ सामुदायीक भवन बनाने भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर गृहमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य के लिए उन्होंने भूमिपूजन किया है। सामुदायीक भवन निर्माण शुरू होने से पहले बेहतर प्लानींग करे। ताकि जगह की सही उपयोग हो।

गृहमंत्री ने कहा कि परिक्षेत्रीय साहू संघ की मांग और जगह उपलब्धता को आधार बनाते हुए वे कई जगहों पर सामुदायीक भवन बनाने राशि स्वीकृत की है। उनकी मंसा है कि सामुदायीक भवन सर्व समाज के लिए उपयोग हो। गृहमंत्री ने भूमिपूजन से पहले डुण्डेरा में प्रकाश व्यवस्था का लोकार्पण किया। डुण्डेरा मार्ग पर लगे स्ट्रीट लाइट का बटन दबाया। इस अवसर पर महापौर शशि सिन्हा, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू, महापौर परिषद के सद्स्य चन्द्रभान ठाकुर, अनुप डे, चन्द्रप्रकाश निगम, सोनिया देवांगन, पार्षद रोहित धनकर, डाॅ. सीमा साहू, विनय नेताम एल्डरमेन तरूण बंजारे आदि उपस्थित थे।

भूमिपूजन कार्यक्रम में परिक्षेत्रीय साहू संघ के पदाधिकारियों ने मंत्री का नागरिक अभिनंदन किया। पदाधिकारियों ने मंत्री को शाल, श्रीफल एवं स्मृती चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में डुण्डेरा के नागरिक उपस्थित थे।

भूमिपूजन कार्यक्रम में सामाजिक महिलाओं ने स्थानीय कार्यक्रम के लिए सामान जैसे बर्तन, गैस चूल्हा आदि के लिए 10 हजार आर्थिक सहयोग की मांग की। गृहमंत्री ने 20 हजार आर्थिक सहयोग देते हुए कहा कि महिलाएं पर्यावरण की दिशा में सोचे। प्लास्टीक डिस्पोजल का उपयोग न करे। सहयोग राशि से वे बर्तन बैंक की स्थापना करे और पूरे गांव को लाभ दे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर लोकसभा में 38 अभ्यर्थी मैदान में: सुबह 7...

रायपुर। रायपुर लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 7 मई की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान की समाप्ति 6 बजे शाम को...

हॉकी हब राजनांदगांव से एक और प्लेयर का सिलेक्शन:...

राजनांदगांव। हॉकी नर्सरी राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) की कु.अनिशा साहू का चयन ब्रेडा नीदरलैंड में 18 मई से 31 मई 2024 तक आयोजित है। टूर ऑफ...

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का डोर टू डोर जनसम्पर्क...

दुर्ग। प्रचार प्रसार का दौर पांच मई को संध्या पांच बजे खत्म हो गया इसके बाद छह मई को डोर टू डोर जनसंपर्क कांग्रेस...

BSP में एक और हादसा: पैनल बैठाने का चल...

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के SMS 3 में शनिवार-रविवार की देर रात भीषण आग लग गई थी। आग लगने से वहां अफरा तफरी मच...

ट्रेंडिंग