भिलाई में बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए सुनहरा अवसर: मेगा जॉब फेयर का आयोजन, हजारों लोगों को मिलेगी नौकरी… 1 तारिक को यहाँ होगा इंटरव्यू; जानिए डिटेल्स

भिलाई। भिलाई नगर निगम क्षेत्र में बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए जॉब पाने का सुनहरा अवसर है। छत्तीसगढ़ सरकार की घोषणा के अनुरूप आईटी सेक्टर की ओर बढ़ते भिलाई में बीपीओ कॉल सेंटर खुलने जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल की पहल से भिलाई में इसके लिए शीघ्रता से कार्य किया जा रहा है। बीपीओ कॉल सेंटर खुलने से हजारों बेरोजगार युवक, युवतियों को रोजगार मिल पाएगा। बीपीओ कॉल सेंटर में भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

इसके लिए मंगल भवन भिलाई खुर्सीपार में 1 जून 2023 दिन गुरुवार को साक्षात्कार रखा गया है। टेक्नोटास्क बिजनेस सॉल्यूशन संस्था के द्वारा बेरोजगार युवक एवं युवतियों के लिए वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से सिलेक्शन की प्रक्रिया की जाएगी। वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 1 जून को सुबह 11:00 बजे से मंगल भवन खुर्सीपार जोन 4 में टेक्नोटास्क संस्था के द्वारा किया जाएगा। बीपीओ कॉल सेंटर में सिलेक्शन के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक, शैक्षणिक योग्यता 12वीं से स्नातक पास एवं कंप्यूटर संचालन, हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा का लेखन एवं वार्तालाप का अनुभव आवश्यक होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, दुर्ग पुलिस ने 10...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे में संचालित ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। थाना वैशाली नगर और एसीसीयू की...

GST परिषद के ऐतिहासिक फैसलों से व्यापारियों को बड़ी...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की कर व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और व्यापार अनुकूल बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण...

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, साहू समाज के...

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम बदलकर ‘सेवा संकल्प चौक’ किए जाने की चर्चा के बीच साहू समाज के विरोध के बाद...

तेलीबांधा चौक का नाम बदलने की घोषणा का साहू...

रायपुर। मुख्यमंत्री द्वारा राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम परिवर्तन करने की घोषणा के बाद इस निर्णय को लेकर विरोध के स्वर सामने...