भाजयुमो भिलाई को इस बार भी मिलेगा गैर छत्तीसगढ़िया जिलाध्यक्ष: अमित मिश्रा का नाम सबसे ऊपर लेकिन जातिगत समीकरण में फंसा पेंच…इधर दुर्ग में नितेश साहू को हटाने की तैयारी

भिलाई। तमाम उठापटक के बीच एक बड़ी खबर भाजपा युवा मोर्चा से आ रही है। खबर है कि इस बार भी किसी गैर छत्तीसगढ़िया चेहरे को भाजयुमो का जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है। गैर छत्तीसगढ़िया का मतलब है कि साहू, कुर्मी, सतनामी, आदिवासी से हटकर सामान्य जाति से ताल्लुक रखने वाले युवा नेताओं को मौका दिया जा रहा है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है कि कोई गैर छत्तीसगढ़िया युवा नेता जिलाध्यक्ष की कमान संभालेंगे। इससे पहले भी शरद सिंह, संतोष मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, लल्लन मिश्रा, संजय मिश्रा, संजय खन्ना, रविंदर सिंह समेत अन्य जिलाध्यक्ष सामान्य वर्ग से बन चुके हैं।

हालांकि, इस बार भी कोई छत्तीसगढ़िया चेहरा भाजयुमो जिलाध्यक्ष के लिए नहीं है। चूंकि, चर्चा थी कि भाजपा संगठन में जिलाध्यक्ष की कमान बृजेश बिचपुरिया को दी गई है, जो छत्तीसगढ़िया चेहरा नहीं है। तो ऐसे में एक दबाव है कि किसी बड़े प्रकोष्ठ में छत्तीसगढ़िया चेहरे को मौका दिया जाए। लेकिन छत्तीसगढ़िया फेस नहीं होने की वजह से सामान्य वर्ग को फिर से मौका मिलने वाला है। हालांकि, संगठन ने कुछेक सीनियर नेताओं को यह जिम्मा दिया है कि वे साहू, कुर्मी या अन्य ओबीसी वर्ग से भाजयुमो, महिला मोर्चा के लिए जिलाध्यक्ष की तलाश करें। अगर छत्तीसगढ़िया चेहरे को मौका मिले तो किसी साहू या कुर्मी का अध्यक्ष बनना तय होगा। बहुत ज्यादा हुआ तो देवांगन, यादव पर पार्टी दाव लगा सकती है। जामुल से एक छत्तीसगढ़िया चेहरे पर चर्चा है तो दूसरा कैंप इलाके में रहने वाले साहू समाज के प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी के नाम की चर्चा साइलेंट है। इधर, दुर्ग भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितेश साहू को हटाने की तैयारी में है।

दुर्ग में नए चेहरे की तलाश तेजी से शुरू हो गई है। कार्यकर्ताओं में सवाल है कि आखिर सक्रिय रहने वाले नितेश साहू को क्यों हटाया जा रहा है? इसका जवाब संगठन के नेताओं को भी नहीं है। माना जा रहा है कि नए साल में ही जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में ही जिलाध्यक्ष की सूची जारी हो सकती है।

जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल युवा नेताओं के बारे में पूरी जानकारी, देखिए उनकी कुंडली

  • अमित मिश्रा: क्योंकि पूर्व में राष्ट्रीय किसान मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य रह चुके हैं। कैंप के रहने वाले हैं। लेकिन जातिगत समीकरण में उलझ सकते हैं। इससे पहले के 4 भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनिल मिश्रा, संजय मिश्रा, लल्लन मिश्रा और संतोष मिश्रा, सभी एक ही जाति के हैं। ऐसे में अमित को जिलाध्यक्ष बनाने में कई दिग्गज कतरा रहे हैं। चूंकि, चार बार पहले ही मिश्रा को तवज्जों मिल चुकी है। ऐसे में अमित का पत्ता कट भी सकता है।
  • राहुल भोसले: एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक हैं। छात्र राजनीति से आगे आकर युवा दौर की राजनीति कर रहे हैं। पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय के बंगले से गहरे ताल्लुक रखते हैं। हुडको क्षेत्र के रहने वाले राहुल को लेकर ज्यादा माथापच्ची नहीं है लेकिन कोई सीनियर नेता भी उनके नाम की सिफारिश नहीं कर रहा है।
  • आकाश ठाकुर: हाउसिंग बोर्ड कुरुद के रहने वाले आकाश ठाकुर भी जिलाध्यक्ष की दौड़ में है। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष हैं। यह मंच RSS का एक विंग है। सांसद विजय बघेल के करीबियों में से एक तेज तर्रार आकाश के नाम को लेकर बाकी नेताओं में एक्सक्यूज नहीं है। समीकरण ठीक-ठाक रहा तो आकाश फाइनल हो सकते हैं लेकिन प्रदेश पदाधिकारी के लिए भी आकाश को आगे किया जा रहा है। ऐसे में जिलाध्यक्ष की दौड़ से आकाश बाहर हो सकते हैं।
  • प्रशम दत्ता: छात्र राजनीति से कॅरियर की शुरुआत की। सैंट थॉमस कॉलेज के प्रेसिडेंट रहे। भूपेश सरकार के विरोध में सबसे ज्यादा प्रदर्शन करने वाले युवा नेताओं में सबसे आगे हैं। प्रदेश कार्यसमिति भाजयुमो के सदस्य हैं। लेकिन प्रशम के लिए किसी भी सीनियर नेता ने नाम नहीं लिया है। इसीलिए प्रशम निर्गुट नजर आ रहा है। लेकिन एक धड़ा प्रशम से नाराज चल रहा है। जिसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। हो सकता है प्रशम जिलाध्यक्ष की दौड़ से बाहर हो जाए।
  • सौरभ जायसवाल: वर्तमान भाजयुमो में जिला उपाध्यक्ष है। सरोज-राकेश पांडेय गुट से आते हैं। पूरे कार्यकाल में जिलाध्यक्ष से ज्यादा सक्रिय सौरभ रहे। जिसका फायदा वर्तमान जिलाध्यक्ष की दौड़ में मिल रहा है। सौरभ के नाम का विरोध विरोधी खेमा लगातार कर रहा है। अब देखने वाली बात ये है कि सक्रिय रूप से राजनीति में रहने का फायदा मिलेगा या सिफारिशें काम आएंगी।
  • रोहन सिंह: प्रदेश भाजयुमो में सोशल मीडिया विभाग में सह-प्रभारी की भूमिका संभाल चुके हैं। कॉलेज में पढ़ने वाले युवाओं की टीम कुछेक कॉलेजों में है। पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय के गुट से रोहन का नाम आता है। जिलाध्यक्ष की दौड़ में बने हुए हैं।
  • राहुल परिहार: वैशालीनगर विधायक विद्यारतन भसीन के करीबी युवाओं में से एक हैं। प्रदेश भाजयुमो में PRT के सह-प्रभारी है। वैशालीनगर विधायक भसीन ने अब तक राहुल का नाम खुलकर नहीं लिया है। लेकिन चर्चा है कि आखिर समय में भसीन पत्ता खोलकर राहुल का नाम आगे बढ़ा सकते हैं।
  • विशालदीप नायर: भाजयुमो जिला भिलाई के कार्यसमिति के सदस्य हैं। सांसद विजय बघेल के खेमे से आने वाले विशालदीप नायर का नाम अब तक किसी बड़े नेता ने नहीं लिया है। लेकिन विशाल के नाम की चर्चा लगातार हो रही है। जिलाध्यक्ष बिचपुरिया के साथ लगातार वे शंखनाद कार्यक्रम में नजर आए। अब देखना यह होगा कि जिलाध्यक्ष की कुर्सी में बैठते हैं या नहीं। क्योंकि इस नाम पर भी इफ-बट बहुत है।
  • मयंक गुप्ता: कुरुद के रहने वाले मयंक गुप्ता भी सांसद विजय बघेल के खेमे से आते हैं। प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन में मयंक लगातार सक्रिय रहा है। लेकिन लीडरशिप क्वालिटी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में मयंक पिछड़ सकते हैं। लेकिन पार्टी ने ऑप्शनल नाम रखा है। बाकी नामों में विवाद की स्थिति होगी तो मयंक को आगे किया जा सकता है।

इनके भी नाम की चर्चा: जिलाध्यक्ष की दौड़ में बड़े नामों के अलावा कैंप क्षेत्र के नीरज तिवारी, विशाल शाही, सन्नी यादव, रितेश ठाकुर, रोहित सुंदरम, आशीष शुक्ला समेत अन्य के नाम की चर्चा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CGBSE का रिजल्ट जारी: 10 वीं के टॉप -10...

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की अध्यक्ष रेणु जी पिल्ले ने आज मण्डल के सभागृह में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल और...

CM साय से मिले मीसाबंदी: सम्मान निधि बहाल करने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों) ने मुलाकात कर अपनी सम्मान निधि पुनः शुरू करने के लिए आभार व्यक्त किया। मुलाकात...

छत्तीसगढ़ में बंपर वोटिंग: मतदान प्रतिशत में हुई 1.31...

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रदेश में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 में अपनी सहभागिता प्रदान करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, शासकीय एवं...

महादेव बेटिंग एप में EOW का बड़ा एक्शन: दुर्ग,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर EOW की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। आज एक ही दिन में टीम ने रायपुर,दुर्ग,भिलाई,कांकेर,राजनांदगांव सहित...

ट्रेंडिंग