महादेव बेटिंग एप में EOW का बड़ा एक्शन: दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव सहित कई जिलों में पड़ा छापा… दो दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ रेड…कारोबारी का घर भी किया गया सील, जांच जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर EOW की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। आज एक ही दिन में टीम ने रायपुर,दुर्ग,भिलाई,कांकेर,राजनांदगांव सहित 30 से अधिक स्थानों पर दबिश दी है। EOW की ये रेड निलंबित ASI,कांकेर स्थित एक कांस्टेबल सहित सराफा कारोबारी के ठिकाने पर किये गये है। बताया जा रहा है कि इस छापामार कार्रवाई में डीएसपी रैंक के अधिकारी के साथ ही बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद है। ईओडब्लू की टीम में टाइपराइटर्स भी शामिल हैं।

पिछले दिनों महादेव बेटिंग ऐप के आरोपियों को रिमांड में लेकर ईओडब्लू के अधिकारियों ने पूछताछ की थी। इस दौरान पूछताछ जो नाम सामने आए थे, आज उनके घरों और ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

महादेव सट्टा ऐप के आरोपी ईओडब्लू की टीम निलंबित एएसआई चंद्रभूषण वर्मा के घर भी जांच करने पहुंची है। चंद्रभूषण वर्मा न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद है। आरोप है कि, वर्मा पर आरोपी है कि, उन्होंने महादेव ऐप से जुड़े लोगों को बचाने के लिए प्रोटेक्शन मनी लेकर पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं तक पहुंचाने का काम किया है।

ईओडब्लू की टीम इस मामले में कांकेर के चारामा पहुंची। जहां टीम ने हेड कॉन्स्टेबल विजय पांडेय के वार्ड नंबर 13 स्थित आवास में छापा मारा है। आपको बता दें कि, एजेंसी का यह कांकेर में इस मामले में ये पहला एक्शन है।

महादेव बेटिंग एप मामले में ईओडब्लू की टीम धरमजयगढ़ पहुंची। जहां उन्होंने कारोबारी अनिल अग्रवाल उर्फ पिंटू अग्रवाल के नीचेपारा स्थित आवास में छापामारी की है। हालांकि उनका घर बंद पड़ा मिला है, लिहाजा अधिकारियों ने मकान को सील कर दिया। लोगों ने बताया कि, यह मक़ान काफी समय से बंद है और इसमें कोई नहीं रहता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेमेतरा में BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की पहली जिला...

बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बेमेतरा की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के...

दुर्ग में 26 से 31 अक्टूबर तक बिजली कटौती,...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद...

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर : 29 अक्टूबर...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान...

NEET काउंसलिंग में MBBS सीटों के आवंटन पर बवाल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मेडिकल प्रवेश के लिए चल रही NEET UG काउंसलिंग का चौथा चरण विवादों में आ गया है। MBBS की 87 सीटों...