नंदकुमार साय ने ली BJP की सदस्य्ता: विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा छोड़ थामा था कांग्रेस का हाथ… अब हुई वापसी

रायपुर। पूर्व सांसद और वरीष्ठ नेता नंदकुमार साय ने एक बार फिर भाजपा की सदस्य्ता ले ली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक प्लेटफॉर्म पर भाजपा की सदस्यता की फोटो पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना गौरव का विषय है। आपको बता दें कि लंबे समय से नंदकुमार साय के भाजपा में लौटने की अटकलें लग रही थी। वो कई मौकों पर भाजपा के कार्यक्रम में भी देखे गये थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय से भी उनकी मुलाकात हुई थी। अब नंदकुमार साय ने भाजपा की सदस्यता लेकर सारे अटकलों पर विराम लगा दिया है। आपको बता दें कि कांग्रेस कार्यकाल में नंदकुमार साय ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शा्मिल हो गये थे, लेकिन कुछ दिन बाद ही उनका ध्यान कांग्रेस से उचट गया। जिसके बाद से वो लगातार भाजपा के कार्यक्रमों में देखे जा रहे थे। अब उन्होंने फाइनली भाजपा की सदस्यता दे ली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Media Ban Order Cancelled: चिकित्सा शिक्षा विभाग ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज पर लगाए गए प्रतिबंधात्मक आदेश को राज्यभर में उठे विरोध के बाद आखिरकार चिकित्सा शिक्षा विभाग...

जशपुर को मिली बड़ी सौगात: CM साय ने 3...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के दुलदुला में आयोजित कार्यक्रम में दुलदुला विकासखंड के लिए 3 करोड़ 45 हजार रुपये की...

दुर्ग में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन: सांसद बघेल...

ग्यारहवां अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन का आयोजन मुख्य अतिथि बघेल ने किया प्रधानमंत्री के संदेश का वाचन दुर्ग। आज विश्वभर में ग्यारहवां...

भिलाई में बुजुर्ग डिजिटल अरेस्ट कर 54 लाख का...

भिलाई। देश में इन दिनों साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। साइबर फ्रॉड कर लोगों से ठगी करने वाले बहुत शातिर...