राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा: स्कूल बसों और चालकों/परिचालकों के लिए शिविर 14 अप्रैल को, भिलाई के सेक्टर – 6 के पास सिटी कोतवाली में लगेगा शिविर

दुर्ग। सड़क सुरक्षा अंतर्गत 14 अप्रैल 2024 दिन रविवार को स्कूल बसों की मैकेनिकल एवं वाहन प्रपत्रों की जांच शिविर तथा वाहन चालकों/परिचालकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु परिवहन विभाग के समक्ष अधिकारी, पुलिस विभाग के वाहन शाखा प्रभारी, यातायात पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से शिविर/कैम्प का आयोजन किया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दुर्ग ने समस्त शैक्षणिक संस्थान के प्रबंधक/प्राचार्यों को उक्त शिविर में अधीनस्थ स्कूल बसों में टैक्स फिटनेस, बीमा, परमिट, स्पीड, गर्वनर प्रमाण पत्र, जीपीएस एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र से संबंधित समस्त दस्तावेजों को पूर्ण कराने कहा है।

वाहनों की जांच संलग्न चेक लिस्ट के आधार पर की जाएगी। अतः चेकलिस्ट के आधार पर स्कूल बसों हेतु आवयक सभी मापदण्डों की पूर्ति कराना सुनिश्चित करें। पूर्ण नहीं कराने की स्थिति में स्कूल बसों का परमिट निरस्त करते हुए विधि अनुसार कार्यवाही की जाएगी। समस्त स्कूलों बसों को चालक/परिचालक व वाहन प्रभारी सहित 14 अप्रैल 2024 दिन रविवार को स्थान/समय सिटी कोटवाली के पास सेक्टर 06 में प्रातः 8 बजे भिलाई में भेजना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कैदी बना दूल्हा, जेल परिसर में प्रेमिका संग रचाई...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। केंद्रीय जेल जगदलपुर में 376 के मामले में बंद आरोपी...

आधी रात MBA छात्र से लूट, एक्सप्रेस-वे पर बदमाशों...

रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आधी रात लूट और मारपीट की वारदात सामने आई है। एक्सप्रेस-वे पर दो अज्ञात...

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...