राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की जीत, यूपी में भाजपा की जीत से बहेगी विकास की गंगा: दया सिंह

– भाजपा पार्षद दया सिंह भी पहुंचे थे उत्तरप्रदेश

– पिछले दिनों यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर लिया था आशीर्वाद

भिलाई। ये जीत राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की है। ये जीत विकास की है। ये जीत यूपी की सच्ची जनता की है। ये जीत यूपी की जनता की है। भाजपा पार्षद दया सिंह ने यूपी समेत चार राज्यों में मिली भाजपा की जीत के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि दया सिंह पिछले दिनों उत्तरप्रदेश पहुंचे थे। जहां उन्होंने भाजपा के पक्ष में प्रचार किया था। उनके साथ दया सिंह के समर्थक भी पहुंचे थे।

दया सिंह ने कहा कि, उत्तरप्रदेश, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड में भाजपा की जीत से ये सुनिश्चित हो गया कि लोग राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के साथ है। लोगों ने विकास पर भरोसा जताया है। देश में मोदी जी के करिश्माई जादू से भाजपा चुनाव जीती है। मोदी और योगी विकास पुरुष है। लोगों ने उनके विजन और सोच पर भरोसा जताते हुए पार्टी को जीत दिलाई है। ये जीत यूपी की है। आने वाले समय में देश में विकास की गंगा बहेगी। ये सुनिश्चित है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...