महिला पंच ने किया सुसाइड: तीन बच्चों की मां ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… प्रेम प्रसंग के चलते महिला पंच ने ले ली अपनी जान… जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। चकरभाठा क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला पंच ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला का गांव में रहने वाले युवक से प्रेम संबंध था। युवक के परिवार वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। इसके कारण महिला परेशान थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। महिला के मोबाइल को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है। चकरभाठा क्षेत्र के रहंगी में रहने वाली लक्ष्मी कुशवाहा(35) वार्ड क्रमांक 12 की पंच थीं।

उनके पति मनोज कुशवाहा कोरबा में रहकर ड्राइवर का काम करते हैं। पंच अपनी मां और तीन बच्चों के साथ गांव में रहती थीं। मां ने लक्ष्मी का शव फांसी के फंदे पर झूलते देखा। उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसकी सूचना पर पुलिस ने रात में पहुंचकर कमरा सील कर दिया। सुबह स्वजन की मौजूदगी में शव फंदे से उतारा गया।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि महिला पंच का गांव के एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। युवक के परिवार वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह पर तय कर दी थी। महिला पंच इसका विरोध कर रही थी। लक्ष्मी के शादीशुदा होने के कारण युवक के परिवार वाले दूसरी जगह शादी के लिए अड़े थे। इससे महिला परेशान थी।

पुलिस को आशंका है कि इसी कारण महिला ने आत्महत्या की होगी। मामले की जांच के लिए पुलिस ने महिला के मोबाइल को जब्त कर लिया है। मोबाइल की जांच से आत्महत्या के कारणों की जानकारी मिल सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...