नवा रायपुर होगा राममय: कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने दिए निर्देश, श्री राम भक्ति गीत प्रसारण और 22 जनवरी को अयोध्या से कार्यक्रम का होगा LIVE प्रसारण

रायपुर। अयोध्या में 22 जनवरी के भव्य कार्यक्रम की तैयारी हेतु, कैबिनेट मंत्री ओ पी चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सभी चौक पर श्री राम जी के भजन एवं भक्ति गीत प्रसारण के निर्देश अटल नगर प्राधिकरण को दिये हैं। उन्होंने आम जानता कि सुविधा एवं आस्था के लिये 22 जनवरी को होने वाले भव्य कार्यक्रम के सीधे प्रसारण नवा रायपुर में लगे बड़े LED स्क्रीन पर भी LIVE दिखाए जाने हेतु सीईओ नवा रायपुर को निर्देशित किया ।

उल्लेखनीय है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहल अन्तर्गत नवा रायपुर स्मार्ट सिटी में 20 चौक चौराहों पर आम जानता कि सुविधा एवं जानकारी प्रदाय करने हेतु स्पीकर सिस्टम इनस्टॉल किए गए है । इसके अतिरिक्त 7 जगह भव्य बड़े साइज के LED स्क्रीन भी इनस्टॉल किए गए हैं।

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने नवा रायपुर के लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है, इस से नवा रायपुर के लोगों को अयोध्या में होने वाले भव्य कार्यक्रम से जुड़ने का मौका मिलेगा ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...