कोरबा से एक नक्सली गिरफ्तार, SECL में करता था काम, रायपुर से पकड़े गए नक्सली दंपति के संपर्क में था रामा

कोरबा। रायपुर के बाद कोरबा से एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने छापेमारी कर रामा इच्छा नामक नक्सली को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि एसईसीएल की कोयला खदान में वह मजदूर था और खदान में मजदूर संगठनों के जरिए नक्सलियों को फंडिंग में मदद करता था। कोरबा के कोयला खदान क्षेत्र से संदिग्ध नक्सली के पकड़े जाने की खबर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों ही राजधानी रायपुर से पुलिस ने नक्सली दंपति को गिरफ्तार किया था। राजधानी से नक्सली दंपति के गिरफ्तार होने के बाद इनके शहरी नेटवर्क को लेकर जांच एजेंसियों ने जांच शुरू की तो कई चैकान वाले खुलासे हुए। बताया जा रहा है कि राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में नक्सली आम लोगों के बीच रहकर नक्सली फंडिंग में मदद कर रहे है। इसी कड़ी में स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने कोरबा में छापामार कार्रवाई कर रामा इच्छा नामक नक्सली को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि रामा रायपुर से पकड़े गए नक्सली दंपति जग्गू कुरसम और कमला कुरसम के संपर्क में था। जग्गू और कमला भैरमगढ़ डिवीजनल कमेटी व एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्य थे, जो रायपुर में छिपकर फर्जी दस्तावेजों से रह रहे थे। स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की जांच में शहरी नक्सली नेटवर्क का खुलासा हुआ है। सूत्रों की माने तो जांच एजेंसी रामा से जुड़े कोरबा के अन्य संदिग्धों की जानकारी जुटाकर उनकी भी तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...