छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट… इधर IED ब्लास्ट के चपेट में आने से CAF का जवान शहीद

– शहीद CAF जवान राम आशीष यादव

कांकेर, बीजापुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बालों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। कांकेर जिले के हूरतराई के जंगल में रविवार को हुई इस मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए हैं। तीनों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं साथ ही 3 हथियार भी सर्चिंग में मिले हैं। वहीं दुखद खबर यह है कि, बीजापुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक CAF जवान शहीद हो गया। शहीद जवान का नाम राम आशीष यादव बताया जा रहा है।

कांकेर में 3 नक्सली ढेर
मुठभेड़ की पुष्टि कांकेर एसपी आई के एलेसेला ने की है। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ कोयलीबेड़ा के दक्षिणी इलाके में हूरतराई के जंगल में हुई है, जहां पुलिस और डीआरजी की टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इस दौरान महिला नक्सलियों ने भी फायरिंग की थी। रविवार सुबह नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर बीएसएफ, एसएसबी और कांकेर पुलिस की टीम दक्षिण कोइलीबेड़ा के भुमरा हूरतराई के जंगलों में निकली थी। कंपनी नंबर-5 के कमांडर राजू सलाम की मौजूदगी की सूचना पर यह सर्चिंग टीम जब वहां पहुंची तो जंगल में मौजूद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों द्वारा की गई फायरिंग में 3 नक्सली ढेर हुए हैं। यहां राजू सलाम समेत 50 से अधिक नक्सली मौजूद थे।

बीजापुर में एक जवान शहीद
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में भी रविवार को IED ब्लास्ट की चपेट में आने से CAF का एक जवान शहीद हो गया। शहीद जवान का नाम राम आशीष यादव बताया जा रहा है। शहीद जवान के पार्थिव शव को जिला मुख्यालय लाया गया है। मामला मिरतुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, नक्सल प्रभावित इलाके बेचापाल के पास सड़क निर्माण का काम चल रहा है। जवान सड़क निर्माण काम की सुरक्षा के लिए निकले थे। इसी दौरान प्रेशर IED की चपेट में जवान का पैर आ गया। जिससे जोर का धमका हुआ। जवान को गंभीर चोट आई। मौके पर ही दम तोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू...

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने आज मुख्यमंत्री...

राजनांदगांव में 10 साल पुराने गोलीकांड पर कोर्ट का...

राजनांदगांव। वर्ष 2016 में कोर्ट से पेशी के बाद घर लौट रहे घनश्याम विश्वकर्मा पर गोली चलाने के मामले में करीब 10 साल बाद...

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...