CG – प्रेम जाल में फंसा कर रेप: नाबालिक को बुलाया मिलने, ले गया प्रयागराज… फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म… पुलिस ने आरोपी को UP से किया गिरफ्तार

प्रेम जाल में फंसा कर रेप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर रेप का मामला सामने आया है।पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। मामला सनावल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी के प्रयागराज के रहने वाले राजन कुमार (21) ने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। उसने लड़की को शादी का झांसा दिया था, जिसमें लड़की फंस गई। इसके बाद सितंबर 2023 में युवक ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया और बहला-फुसलाकर अपने साथ प्रयागराज लेकर चला गया।

जब लड़की घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस धारा 323 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई। पुलिस लगातार लड़की की तलाश कर रही थी। इस दौरान तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता चला।

पुलिस ने टीम बनाकर प्रयागराज भेजा और आरोपी को वहां से गिरफ्तार कर लिया। लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 366, 376(2), 06 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी राजन कुमार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...