CG बिग ब्रेकिंग: 1 करोड़ का ईनामी नक्सली गिरफ्तार… इलाज कराने पंहुचा था और हो गई धरपकड़… खुफिया जानकारी मिलने पर पुलिस ने दबोचा, झीरम सहित कई बड़े हमले में था शामिल

जगदलपुर। पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक करोड़ का इनामी नक्सली पकड़ा गया है। सेंट्रल कमेटी मेंबर संजय दीपक राव उर्फ विजय की कई राज्यों की पुलिस तलाश कर रही है। वो तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक ट्राई जंक्शन का सचिव भी है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के अलावे संजय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, उड़ीसा सहित अन्य राज्यों में भी सक्रिय था।

जानकारी के मुताबिक अपने इलाज के सिलसिले में दीपक राव तेलंगाना आया था। जहां खुफिया इनपुट्स के आधार पर नक्सली संजय दीपक राव को पुलिस ने पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक किसी भी हमले की प्लानिंग टीम का वो हिस्सा रहा करता था। वो जानकारियां जुटाकर अपनी टीम को शेयर किया करता था। झीरम, ताड़मेटला, रानी बोदली जैसी कई बड़ी वारदातों में वो संलिप्त रहा है।

माना जा रहा है कि जल्द ही बस्तर की एक टीम को तेलंगाना भेजा जा सकता है। जहां उससे हमले के संबंध में जानकारी ली जायेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...