CG बड़ी खबर: ठेकेदार समेत 4 लोगों को अगवा कर ले गए नक्सली: 9 दिनों से लापता है सभी, परिजनों ने छोड़ने की अपील की

बीजापुर। छत्तीसढ़ के बीजापुर जिला से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां माओवादियों द्वारा पेटी ठेकेदार समेत 4 लोग को अगवा कर लिये जाने की जानकारी सामने आ रही हैं। बताया जा रहा हैं कि सभी पिछले 9 दिन से लापता हैं। लातपा सभी लोग नक्सली इलाके में सड़क निर्माण कार्य के संबंध में गए हुए थे। जहां से 24 दिसंबर से इनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। परिवार वालोें का रो-रो कर बुरा हाल हैं, पीड़ित परिजन माओवादी से सभी को सुरक्षित छोड़ने की अपील कर रह हैं।

जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव निवासी निमेंद्र कुमार दीवान और नीलचंद नाग, लोहंडीगुड़ा निवासी टेमरू नाग के साथ ही बारसूर निवासी चापड़ी बत्तैया लापता है। ये सभी गए 24 दिसंबर को जिले के धुर नक्सल प्रभावित गोरना इलाके में गए थे। जिसके बाद वहां से लौटे ही नहीं। इनके परिजनों ने रविवार को मीडिया को इसकी जानकारी दी है। परिजनों ने अपील भी की है कि, यदि उनके परिवार के सदस्य माओवादियों के कब्जे में हैं तो वे उनकी सकुशल रिहाई कर दें।

इधर इस मामले में बीजापुरएसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने मीडिया के माध्यम से ही उन्हें सूचना मिलने की जानकारी दी है। उन्होने बताया कि इस संबंध में लापता लोगों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि परिजन अब तक पुलिस के पास नहीं पहुंचे हैं। फिलहाल किसी भी नक्सली संगठन ने लापता लोगों का अपहरण करने का दावा अभी तक नही किया हैं। वहीं पुलिस भी इस घटना को नक्सली अपहरण की पुष्टि नही कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...