प्रेस क्लब में नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए CM भूपेश बघेल: प्रस्तावित पत्रकार सुरक्षा कानून पर मुख्यमंत्री ने बोले- “पुरे देश के लिए नजीर बनेगा” ; पढ़िए मुख्य पॉइंट्स

रायपुर। नए साल के पहले दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को रायपुर प्रेस क्लब में नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों को नए साल की बधाई और शुभकामनाऐं दी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सहयोग से छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा देश-दुनिया में पहुंच रही है। उन्होंने इसके लिए पत्रकारों को धन्यवाद दिया।

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि, कोरोना महामारी के कठिन समय में भी मीडिया ने अपनी भूमिका सक्रियता से निभाई है। इस दौरान कई पत्रकारों को जान भी गंवाना पड़ा। उन्होंने कोरोना काल में असमय दुनिया छोड़ने वाले पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नववर्ष मिलन समारोह में कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार पत्रकारों की सहायता के लिए हमेशा तैयार है। यहां प्रस्तावित पत्रकार सुरक्षा कानून पूरे देश के लिए नजीर बनेगी। उन्होंने प्रेस क्लब की मांग पर पत्रकारों के होम लोन के ब्याज में छूट देने पर विचार करने की बात भी कही।
  • रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में इंडियन मेडिकल एसोशिएशन रायपुर के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, जनसम्पर्क विभाग के संचालक सौमिल रंजन चौबे, अपर संचालक उमेश मिश्रा और संजीव तिवारी सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...