भिलाई के लिए गौरव: NDTV के जर्नलिस्ट निलेश त्रिपाठी को दिल्ली में मिलेगा अवार्ड… बेहतर पत्रकारिता के लिए ’40 अंडर 40 अवार्ड’ से किया जाएगा सम्मानित

भिलाई। नेशनल TV न्यूज़ NDTV में छत्तीसगढ़ ब्यूरो में महत्वपूर्ण जिम्मा संभाल रहे पत्रकार निलेश त्रिपाठी को दिल्ली में अवार्ड मिलेगा। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था के हालात पर निलेश की एक ग्राउंड रिपोर्ट को अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। एक्सचेंज 4 मीडिया समूह द्वारा देश में बेहतर पत्रकारिता के लिए ’40 अंडर 40 अवार्ड’ दिया जाता है। साल 2024 के लिए चयनित पत्रकारों में निलेश त्रिपाठी भी शामिल हैं। 12 अगस्त को दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में निलेश त्रिपाठी को यह अवार्ड दिया जाएगा। निलेश मूलतः भिलाई के रहने वाले है। राष्ट्रीय स्तर के इस अवार्ड के लिए एनडीटीवी संस्थान द्वारा निलेश त्रिपाठी की स्टोरी नामित की गई थी। आपको बता दें कि इस अवार्ड के लिए स्टोरी शॉर्ट लिस्ट होने के बाद इंटरव्यू प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन के बाद अवार्ड के लिए चयनित किया जाता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...