NEET PG 2022: 12 मार्च को होने वाली नीट पीजी परीक्षा स्थगित… इस वजह से स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने लिया फैसला… पढ़िए पूरी खबर

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट पीजी परीक्षा 2022 को 6-8 हफ़्तों के लिए स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 12 मार्च को होने वाली थी। गौरतलब है कि नीट पीजी 2022 परीक्षा स्थगित की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। उम्मीदवार, 12 मार्च 2022 को होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET 2022) की तारीख आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

तारीख आगे बढ़ाने वाली मांग वाली याचिका में दावा किया गया था कि कई एमबीबीएस पास स्टूडेंट्स कोविड-19 के चलते अपनी इंटर्नशिप पीरियड पूरी नहीं कर पाए हैं और इस वजह से नीट एग्जाम नहीं दे पाएंगे।

मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन टेस्ट यानी एनईईटी 2022 परीक्षा 12 मार्च को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली थी। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका छह एमबीबीएस क्वालिफाई स्टूडेंट्स ने दुबे लॉ चेम्बर के माध्यम से दायर की थी और केंद्रीय परीक्षा बोर्ड को स्नातकोत्तर नियमावली के तहत सभी पात्रताएं जैसे अनिवार्य इंटर्शिप कई अकांक्षियों द्वारा पूरी नहीं हो जाती, तबतक परीक्षा टालने का निर्देश देने का अनुरोध किया था। इस अनुरोध में मंशा जाहिर की गई थी कि इंटर्नशिप पूरा करने के लिए कम से कम 31 मई, 2022 का समय मिलना चाहिए।

क्या कहा गया था याचिका में
याचिका में कहा गया था कि सैकड़ों एमबीबीएस उत्तीर्ण छात्रों का इंटर्नशिप कोविड-19 महामारी को संभालने के दौरान बाधित हुआ है जिसकी वजह से वे नीट-पीजी परीक्षा नहीं दे पाएंगे। याचिका में परीक्षा स्थगित की मांग करते हुए कहा गया था कि, कई सौ एमबीबीएस ग्रेजुएट्स की इंटर्नशिप COVID-19 महामारी से निपटने में उनकी ड्यूटी के कारण रुकी हुई थी, अनिवार्य इंटर्नशिप ड्यूटी की कमी के कारण NEET-PG परीक्षा में शामिल होने से अयोग्य हो जाएंगे, जिसमें कि उनकी कोई गलती भी नहीं है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कॉलेज से करियर तक की तैयारी : SRGI के...

भिलाई। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, डिजिटल कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस...

फार्मेसी रिसर्च में रूंगटा यूनिवर्सिटी का नाम रोशन :...

भिलाई। फार्मास्यूटिकल साइंस के क्षेत्र में शोध और वैज्ञानिक योगदान के लिए रूंगटा यूनिवर्सिटी के कुलसचिव एवं डायरेक्टर रिसर्च एंड डेवलपमेंट डॉ. एजाजुद्दीन को...

NEET काउंसलिंग में MBBS सीटों के आवंटन पर बवाल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मेडिकल प्रवेश के लिए चल रही NEET UG काउंसलिंग का चौथा चरण विवादों में आ गया है। MBBS की 87 सीटों...

संजय रूंगटा ग्रुप में गरबा-डांडिया नाइट की धूम :...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों,...